Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

हेड कोच चयन के लिए कपिल देव का पैनल तैयार, रवि शास्त्री का दावा फिर मजबूत

नई दिल्ली: कपिल देव की अगुवाई वाली क्रिकेट सलाहकार समिति शुक्रवार को बीसीसीआई के मुख्यालय में भारतीय क्रिकेट टीम के नए हेड कोच के इंटरव्यू के लिए बैठक करेगी। इस समिति में कपिल देव के अलावा अंशुमान गायकवाड़ और शांता रंगास्वामी शामिल हैं। यह समिति हेड कोच पद के इंटरव्यू के लिए शॉर्ट लिस्ट किए गए उम्मीदवारों का साक्षात्कार लेगी। इन उम्मीदवारों में रवि शास्त्री, टॉम मूडी, माइक हेसन, फिल सिमंस, लालचंद राजपूत और रॉबिन सिंह शामिल हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम के कोच पद के लिए मौजूदा कोच रवि शास्त्री की दावेदारी एक बार से मजबूत होती हुई दिखाई दे रही है। 2017 से हेड कोच के पद पर विराजमान शास्त्री अगर एक बार फिर से इस पद पर काबिज हो जाते हैं तो कोई बड़ा ताज्जुब नहीं होना चाहिए।

खबरों के मुताबिक इंटव्यू की प्रक्रिया शुक्रवार सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर शुरू हो जाएगी। पहला इंटरव्यू रॉबिन सिंह का होगा जबकि रवि शास्त्री का इंटरव्यू शाम में वीडियो कान्फ्रेसिंग के जरिए होगा। शास्त्री इस समय भारतीय टीम के साथ कैरेबियाई दौरे पर मौजूद हैं। विश्व कप के बाद उनका कार्यकाल 45 दिन तक और बढ़ाया गया था।

शास्त्री के अलावा मूडी और सिमंस भी स्काइप के जरिए वीडियो इंटरव्यू करेंगे। माना जा रहा है कि हेसन तीन सदस्यीय पैनल के साथ खुद मुलाकात कर सकते हैं। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बताया- 'हर उम्मीदवार को उनकी प्रेजेंटेशन देने के लिए 30 मिनट का समय दिया जाएगा।'

बता दें कि टॉम मूडी 2017 में भी इस पद के लिए अप्लाई कर चुके हैं। उस समय क्रिकेट सलाहकार समिति में सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण मौजूद थे। इस पैनल ने ही उस समय रवि शास्त्री को चुना था और इस बार भी शास्त्री का दावा खासा मजबूत माना जा रहा है। बीसीसीआई के अधिकारी ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया- 'रवि शास्त्री ने खिलाड़ियों के साथ अच्छे संबंध बनाए हुए हैं और युवा खिलाड़ियों को मौके देने में उन्होंने मुख्य भूमिका भी निभाई है।'

इसके अलावा विराट कोहली भी सार्वजनिक तौर पर शास्त्री को अपना पसंदीदा कोच बता चुके हैं। हालांकि सीएसी ने साफ किया है वह कप्तान की किसी इनपुट को नहीं लेगी। इसके बावजूद शास्त्री का ट्रैक रिकॉर्ड इतना बुरा नहीं है कि उनके दोबारा चयन पर विचार ही ना किया जाए।

Story first published: Friday, August 16, 2019, 10:49 [IST]
Other articles published on Aug 16, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+