For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

सचिन और सौरव के इस्तीफे के बाद ये 3 दिग्गज चुनेंगे टीम इंडिया के लिए नया कोच

नई दिल्ली। बीसीसीआई को संचालित करने वाली प्रशासकों की समिति (सीओए) ने टीम इंडिया के कोचिंग स्टाफ के लिए आवेदन मांगे हैं। टीम इंडिया के नया कोचिंग स्टाफ नियुक्त करने के लिए बोर्ड ने एक नई तीन सदस्यीय क्रिकेट सलाहकार समिति गठित की है। जिसका प्रमुख पूर्व क्रिकेटर कपिल देव को बनाया गया है। इस टीम में दो अन्य सदस्य के तौर पर पूर्व क्रिकेटर अंशुमान गायकवाड और भारतीय महिला टीम की पूर्व कप्तान शांता रंगास्वामी शामिल हैं।

बता दें कि, टीम के वर्तमान हेड कोच रवि शास्त्री और टीम के बाकी सपोर्ट स्टाफ का कार्यकाल क्रिकेट विश्व कप के बाद खत्म हो गया है। इनके साथ ही टीम के फीजियो पैट्रिक फारहार्ट और कंडिशनिंग कोच शंकर बासु ने भी वर्ल्ड कप के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जिसके बाद बीसीसीआई ने सभी पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। बीसीसीआई ने टीम के हेड कोच के अलावा बल्लेबाजी कोच, गेंदबाजी कोच, फीजियोथैरेपिस्ट और कंडीशनिंग कोच के लिए भी आवेदन मंगवाए हैं।

हाई प्रोफाइल सीएसी ने अनिल कुंबले और रवि शास्‍त्री को हेड कोच पद पर नियुक्‍त किया था। सीएसी के सदस्‍य सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली अपना इस्‍तीफा बीसीसीआई को सौंप चुके हैं। एथिक्‍स अधिकारी का कहना है कि गांगुली और सीएसी टीम के अन्‍य सदस्‍य वीवीएस लक्ष्‍मण को हितों के टकराव की दिशानिर्देश के अंतर्गत पाया गया था। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने इस बारे में कहा, इन लोगों को अभी तक औपचारिक तौर पर नियुक्त नहीं किया गया है, लेकिन उनके नामों को लेकर चर्चाएं चल रही हैं, इसलिए इस मुद्दे पर कुछ भी कहना अभी जल्दबाजी होगी।

बीसीसीआई ने मंगलवार को मुख्य कोच सहित पुरुष टीम के सहयोगी स्टाफ के लिए आवेदन आमंत्रित किए। मुख्य कोच की उम्र 60 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए और उसे कम से कम दो साल तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने का अनुभव होना चाहिए। सभी पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जुलाई है। रवि शास्‍त्री, गेंदबाजी कोच भरत अरुण, बल्‍लेबाजी कोच संजय बांगड़ और फील्डिंग कोच आर श्रीधर का विश्‍व कप के बाद 45 दिन तक कार्यकाल बढ़ाया गया है। भारतीय टीम 3 अगस्‍त से 3 सितंबर तक वेस्‍टइंडीज दौरे पर रहेगी। यह सभी सदस्‍य दोबारा पद हासिल करने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Story first published: Wednesday, July 17, 2019, 20:26 [IST]
Other articles published on Jul 17, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+