धोनी के संन्यास की खबरों पर कपिल देव का बड़ा बयान, कहा- बर्बाद हो जायेगा भारतीय क्रिकेट
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की ओर से सेंट्रल कॉ़न्ट्रैक्ट नहीं दिये जाने के बाद भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास की खबरों ने एक बार फिर से जोड़ पकड़ लिया है। अब इस मुद्दे पर भारत को पहला विश्व कप जिताने वाले कपिल देव ने एमएस धोनी को लेकर बड़ा बयान दिया है।
और पढ़ें: विराट कोहली के फैसले से बर्बाद हो जायेगा केएल राहुल का करियर, कप्तान पर भड़के पूर्व विकेटकीपर
कपिल देव का मानना है कि अगर पूर्व भारतीय कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी संन्यास लेते हैं तो इससे देश का ही नुकसान होगा। हालांकि हर खिलाड़ी को किसी न किसी दिन संन्यास लेना ही होता है लेकिन एम एस धोनी का जाना भारतीय क्रिकेट के लिये बड़ी हानि होगी।
और पढ़ें: IND vs NZ: मार्टिन गप्टिल ने बताया ऑकलैंड में कौन था भारत की जीत का असली हीरो

धोनी के संन्यास से देश को होगा नुकसान
धोनी के संन्यास की अटकलों को लेकर कपिल देव ने कहा कि वह फिलहाल क्रिकेट खेल रहे हैं लेकिन जिस दिन भी वो संन्यास की घोषणा करेंगे तो देश को एक बड़ा नुकसान होगा।
कपिल देव ने कहा, 'जब धोनी संन्यास लेंगे तो यह हमारा ही नुकसान होगा। उन्होंने सालों देश की सेवा की है, लेकिन एक दिन तो वह रिटायर होंगे ही। किसी दिन तो उन्हें जाना ही है। धोनी अभी मैच नहीं खेल रहे हैं। मुझे नहीं पता वह कब बाहर आकर कहेंगे कि मैं बहुत क्रिकेट खेल चुका। लेकिन जब भी वह यह कहेंगे तो यह हमारा ही नुकसान होगा।'

कपिल देव ने बताया आखिर क्यों चोटिल हो रहे हैं खिलाड़ी
1983 में भारत को विश्व चैम्पियन बनाने वाली टीम के कप्तान कपिल देव ने मौजूदा समय में लगातार चोटिल हो रहे खिलाड़ियों को लेकर कहा कि इसके पीछे बीसीसीआई की ओर से जारी किया गया टाइट शेड्यूल है।
उन्होंने कहा, 'जब आप एक साल में 10 महीने क्रिकेट खेलते हैं तो चोटिल होने की संभावना बढ़ जाती है। आपको तेज गेंदबाजों पर ध्यान देना होता है। दुनिया के अन्य देशों के मुकाबले भारत में स्थितियां और मौसम चुनौतीपूर्ण होता है। टीम प्रंबंधन को इसका ध्यान रखना चाहिए।'
कपिल देव ने टीम से बाहर चल रहे हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या की हेल्थ पर भी चिंता जताते हुए कहा कि उनका ठीक होना काफी अहम है। यह हार्दिक को तय करना होगा कि वह किस तरह से जल्दी से ठीक होकर टीम में वापसी करते हैं।

इस तरीके से एम एस धोनी को फिर से मिल सकता है BCCI का कॉन्ट्रैक्ट
भारत के लिये पिछले साल तक बीसीसीआई के ए ग्रेड कॉन्ट्रैक्ट में शामिल एम एस धोनी को इस साल करार नहीं दिया गया है। बीसीसीआई ने इसके पीछे का कारण उनका लगातार 6 महीने से ज्यादा समय से मैदान से दूर रहना बताया है। हालांकि बीसीसीआई ने साफ किया कि कॉन्ट्रैक्ट न मिलने की बात धोनी को पहली ही बता दी गई थी।
रिपोर्टस के अनुसार अगर एमएस धोनी आईपीएल में अपने प्रदर्शन के दम पर टी20 विश्व कप के लिये टीम में वापसी कर पाने में सफल हो जाते हैं तो उन्हें प्रो रेटा बेसिस के तहत दोबारा कॉन्ट्रैक्ट में शामिल किया जा सकता है। इस कॉन्ट्रैक्ट के तहत खिलाड़ी को उसके पिछले करार के तहत ही सैलरी दी जाती है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
