भुवनेश्वर जैसी गेंदबाजी करने में मुझे सालों लग जाते: कपिल देव
जोहान्सबर्ग। टेस्ट सीरीज में 2-1 की हार के बाद भारत ने दक्षिण अफ्रीका को वनडे सीरीज में 5-1 से हराकर इतिहास रचा था। अब तीन मैचों की टी20 सीरीज में भी टीम इंडिया ने जीत से आगाज किया है। भुवनेश्वर कुमार के शानदार पांच विकेट हॉल की मदद से टीम इंडिया ने पहले टी20 मैच में दक्षिण अफ्रीका को 28 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है।
शिखर धवन की 72 रनों की धुआंधार पारी की मदद से टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 203 रनों का स्कोर बनाया। जवाब में मेजबान टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 175 रन ही बना सकी। हालांकि रीजा हैन्ड्रिक्स ने 70 रनों की शानदार पारी खेली लेकिन वो टीम को जीत नहीं दिला सके।
वनजडे सीरीज में औसत प्रदर्शन करने वाले भुवनेश्वर ने टी20 सीरीज ठीक वैसी ही शुरुआत की है जैसी उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में की थी। भुवनेश्वर ने 4 ओवर में 24 रन देकर 5 विकेट झटके, जो भारत के लिए टी20 में दूसरा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है।
इसी के भुवी टीम इंडिया के लिए पांच विकेट हॉल लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए। लेकिन क्रिकेट के तीनों फॉर्मट में पांच विकेट हॉल लेने वाले भुवनेश्वर कुमार इकलौते भारतीय गेंदबाज बने हैं। भुवनेश्वर कुमार ने टेस्ट में चार बार पांच विकेट हॉल अपने नाम किए हैं जबकि वनडे और टी20 में एक-एक बार ये कारनामा किया है। इससे पहले कोई भी भारतीय गेंदबाज तीनों फॉर्मट में पांच विकेट हॉल लेने का कारनामा नहीं कर सका है।
भुवी के इस रिकॉर्ड प्रदर्शन पर पूरा क्रिकेट जगत उनकी जमकर तारीफ कर रहा है। अभी भारत के महान कप्तान कुपिल देव ने भुवी की जमकर तारीफ की है।
एबीपी न्यूज को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा, 'वह जिस कदर नक्कल बॉल का प्रयोग कर रहे हैं वो आसान नहीं है। बॉल स्लोअर आसानी से फेंकी जा सकती है लेकिन नक्कल बॉल नहीं। नक्कल बॉल के लिए भुवी ने सीम का प्रोयग कर खुद को दूसरे बॉलर्स से कहीं अधिक आगे कर लिया है। ऐसा करने में मुझे कई साल लग जाते।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
