For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कपिल देव बोले- बुमराह एक्शन के कारण चोटिल हुआ है, करियर लंबा नहीं रहेगा

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह फिलहाल टीम से बाहर चल रहे हैं। उन्हें स्ट्रेस फ्रैक्चर के कारण टीम से बाहर होना पड़ा है। बुमराह की वापसी कब होगी, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। उम्मीद है कि वो अगले साल न्यूजीलैंड दाैरे के लिए पूरी तरह से फिट हो जाएं। वहीं पूर्व कप्तान कपिल देव ने बुमराह को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बुमराह की चोट का कारण उनका गेंदबाजी एक्शन बताया है।

कपिल ने स्पोर्ट्स स्टास से बातचीत करते हुए कहा, "अगर आपकी गेंदबाजी एक्शन तकनीकी रूप से अच्छी है तो आप बड़ा प्रभाव डालते हैं। देखें कि (जसप्रीत) बुमराह के साथ क्या हुआ, उनकी हरकत से चोट लग जाती है। वह अपने शरीर से ज्यादा अपना कंधा उपयोग करते है इसी करण वह ज्यादा चोटिल होते हैं, ऐसे में आपका करियर लंबा नहीं रहता। लेकिन भुवनेश्वर कुमार जैसा गेंदबाज अधिक समय तक टिकेगा क्योंकि वह अपने शरीर का इस्तेमाल करता है।" जसप्रीत बुमराह ने 12 टेस्ट मैचों में 62 विकेट लिए, जिसमें जमैका टेस्ट में हैट्रिक भी शामिल है। उन्होंने अपने छोटे लेकिन अद्भुत अंतरराष्ट्रीय करियर में अपने नाम पर 103 एकदिवसीय और 51 T20I विकेट भी लिए हैं।

कपिल ने पूर्व स्पिनर बिशन सिंह बेदी का उदाहरण देते हुए कहा, "वे एक शारीरिक गेंदबाज थे जो गेंदबाजी में अपने शरीर का भी इस्तेमाल करते थे इसी लिए वह लम्बे समय तक भारत के लिए खेल सके। वो किसी ऐसे स्पिनर की तरह नहीं थे जो अपनी कलाई कि मदद से गेंदबाजी करते है।" इसके अलावा कपिल देव ने कुछ बल्लेबाजों का भी उदाहरण दिया उन्होंने कहा, "सुनील गावस्कर टेक्निकली तौर पर बहुत ही अच्छे बल्लेबाज थे तभी उन्होंने इतना ज्यादा क्रिकेट खेला है। जब इनकी उम्र लगभग 70 वर्ष की है आज भी अगर इन्हें बल्ला दे दिया जाए तो यह बड़े ही शॉट्स लगा सकते हैं। जबकि सचिन अभी भी 5 साल और क्रिकेट खेल सकते हैं। क्योंकि उनके पास तकनीक है तो ज्यादा ताकत का इस्तेमाल नहीं करना पड़ता।"

Story first published: Wednesday, November 27, 2019, 18:19 [IST]
Other articles published on Nov 27, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+