For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

सचिन से ज्यादा काबिलियत थी विनोद कांबली में- कपिल देव

नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान कपिल देव ने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की विनोद कांबली से तुलना करते हुए बेहद सनसनीखेज बयान दिया है। उन्होंने कांबली को सचिन तेंदुलकर से बेहतर बल्लेबाज बताया है। कपिल देव ने कहा कि सचिन और कांबली ने एक साथ क्रिकेट की शुरुआत की और दोनों ही बराबर काबिलियत रखते थे।

एक बार फिर से युवी ने सचिन के पैर छूकर जीता सबका दिल

कांबली मुमकिन है कि सचिन से ज्यादा टैलेंटेंड थे, लेकिन उनके घर का माहौल, दोस्तों का संग और उन्हें मिलने वाली सुविधायें सचिन की तुलना में बिल्कुल अलग थी। कपिल देव ने कहा कि दोनों के साथ जो हुआ वह दुनिया जानती है, सचिन ने 24 साल क्रिकेट की दुनिया पर राज किया जबकि कांबली गायब हो गये और वह जल्द मिलने वाली सफलता को पचा पाने में विफल रहे।

#DidYouKnow: कपिल देव ने पूरे करियर में एक भी नो बॉल नहीं डाली..

सचिन और कांबली ने जब स्कूल लेवल पर 664 रनों की पारी खेली थी तो वह हर उभरते खिलाड़ी का सपना बन गये थे। कांबली ने सचिन से तीन साल बाद अपना टेस्ट कैरियर शुरु किया था, लेकिन तब तक सचिन अपनी जगह अपनी बड़ी पारियों से बना चुके थे।

लेकिन जिस तरह से कांबली में अनुशासन की कमी थी उसके चलते 1995 में उनका कैरियर खत्म हो गया और उन्होंने अपना आखिरी टेसस्ट मैच 1995 और आखिरी वनडे 2000 में खेला था। इतना टैलेंट होने के बाद भी कांबली ने सिर्फ 17 टेस्ट और 104 वनडे मैच खेले हैं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:14 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+