
करीना ने मांगा तैमूर के बैट पर ऑटोग्राफ
इस मूवी के कारण कपिल देव पिछले कुछ समय से बॉलीवुड में चर्चाओं में बने हुए हैं। हाल ही में एक डांस रियलिटी शो में भी कपिल को शिरकत करते हुए देखा जा सकता है। इस शो में कपिल देव बॉलीवुड की अनुभवी अभिनेत्री करीना कपूर के साथ जज के तौर पर बैठे हुए देखे जा सकते हैं। कपिल को अपने पास पाकर करीना भी काफी खुश दिखाई दे रही हैं। उन्होंने इस अवसर को बगैर जाया करे तुरंत ही अपने बेटे तैमूर अली खान के बल्ले पर कपिल का ऑटोग्राफ मांग लिया। करीना का मानना है यह तैमूर के लिए बेस्ट गिफ्ट होगा।
|
यहां देखें VIDEO
कपिल ने भी करीना को निराश नहीं किया और बल्ले पर अपने साइन करके दिए। करीना ने इस दौरान यह भी खुलासा किया कि वह अपने बेटे को क्रिकेटर बनते हुए देखना चाहती हैं। उन्होंने कहा- अंदर ही अंदर एक ख्वाहिश है कि मेरा बेटा शायद वो क्रिकेटर बन जाए। इससे बेहतर गिफ्ट मेरे लिए कुछ नहीं हो सकता। आप कपिल और करीना की वीडियो क्लिपिंग का ऑटोग्राफ वाला हिस्सा यहां पर देख सकते हैं।
विराट कोहली ने बताई नंबर चार पर ऋषभ पंत को उतारने की वजह

तैमूर को क्रिकेटर बनते देखना चाहती हैं करीना
बता दें कि करीना कपूर के पति सैफ अली खान भी क्रिकेट परिवार से आते हैं। उनके पिता मंसूर अली खान पटौदी भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रह चुके हैं। उनके दिलेर अंदाज और नवाबी पहचान के कारण लोग उनको टाइगर पटौती के साथ नवाब पटौदी भी कहते थे। बाद में नवाब पटौदी की शादी बॉलीवुड अभिनेत्री शर्मिला टैगोर से हुई जिससे सैफ अली खान और सोहा अली खान हुए। ऐसे में तैमूर अगर अपने दादा की विरासत को संभालता है तो ताज्जुब नहीं होना चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications
