Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कपिल देव से पूछा गया ऐसा सवाल कि बोले- क्या मुझे यह कहने की जरूरत है

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में धमाल मचा रहे भारतीय तेज गेंदबाजों की जमकर तारीफ की है। हालांकि जब उनसे गेंदबाजों से जुड़ा एक सवाल किया गया तो उन्होंने जवाब दिया कि क्या मुझे यह कहने की जरूरत है?। दरअसल, कपिल से सवाल किया गया था कि क्या मौजूदा भारतीय तेज आक्रमण सर्वश्रेष्ठ है तो उन्होंने जवाब दिया कि इसका जवाब देने की जरूरत नहीं हैं क्योंकि सबको पता है भारत के पास सबते मजबूत तेज आक्रमण है।

भारत को 1983 विश्व कप जीताने वाले पूर्व कप्तान कपिल ने कहा, ''ऐसे तेज गेंदबाजों का आक्रमण हमने देखा नहीं था, सोचा थी नहीं था। इसलिए किसी को कुछ कहने की जरूरत नहीं है और हां, बिना किसी संदेह के पिछले चार-पांच वर्षों में तेज गेंदबाजों ने भारतीय क्रिकेट के रूख को बदल कर रख दिया।'' जसप्रीत बुमराह सीरीड से बाहर हैं लेकिन मोहम्मद शमी ने उनकी कमी खलने नहीं दी। हालांकि शमी रैंकिंग में टाॅप 10 की लिस्ट से बाहर हैं लेकिन फिर भी कपिल का कहना है कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने कहा कि इससे कुछ फर्क नहीं पड़ता। यह मायने रखता है कि वह टीम के लिए कितने प्रभावशाली है। उन्हें शानदार प्रदर्शन करते देखना अच्छा लगाता है।

मौजूदा भारतीय तेज गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा, दीपक चाहर और नवदीप सैनी शामिल हैं। कपिल ने कहा कि यह देखकर खुशी होती है कि भारत से ऐसे विश्व स्तरीय तेज गेंदबाज निकल रहे है। उन्होंने कहा, ''आज यह जिंदगी के बारे में है। मुझे भारतीय गेंदबाजों की प्रतिभा पर फख्र है। वे अच्छी संख्या में आ रहे है। अपने समय में टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने कपिल ने युवा गेंदबाजों की प्रतिभा को निखारने के लिए इंडियन प्रीमियर लीग को श्रेय दिया।

उन्होंने कहा कि तेज गेंदबाजी आक्रमण का विकास होने में समय लगता है। अभी जितनी क्रिकेट खेली जा रही उसे देखकर अच्छा लगता है। आईपीएल के कारण कई तेज गेंदबाजों को मौका मिल रहा है। इस पूर्व हरफनमौला ने टेस्ट मैच में रोहित के अच्छे प्रदर्शन पर खुशी जतायी। उन्होंने कहा, ''रोहित को रन बनाते देखना अच्छा लगता है। विकेटकीपर महेन्द्र सिंह धोनी के बारे में पूछे गए सवाल के पर उन्होंने कहा कि पूर्व कप्तान को चयनकर्ताओं से चर्चा कर अपने भविष्य का फैसला करना चाहिए। उन्होंने कहा, ''यह धोनी का ही फैसला होगा। हम उनके भविष्य के बारे कैसे कुछ कह सकते है। उन्हें या चयनकर्ताओं को इस पर फैसला करना चाहिए। वह महान क्रिकेटर है।

Story first published: Friday, October 11, 2019, 19:13 [IST]
Other articles published on Oct 11, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+