Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

वर्ल्ड कपः पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर कपिल देव ने पहली बार दिया ये बड़ा बयान

नई दिल्ली। आतंक को पनाह देने वाले पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(बीसीसीआई) ने उनके साथ इंग्लैंड में होने वाले वर्ल्ड कप दाैरान मैच खेलने से इंकार कर दिया। हालांकि आईसीसी ने साफ कर दिया कि मैच में कोई बदलाब नहीं होगा। वहीं अब बीसीसीआई ने भी फैसला सरकार पर छोड़ दिया। इसी बीच भारत को 1983 में पहला वर्ल्ड कप दिलाने वाले कपिल देव ने पहली बार इस मुद्दे पर बोलते हुए बड़ा बयान दिया है।

विश्व कप दो देशों का टूर्नामेंट नहीं

विश्व कप दो देशों का टूर्नामेंट नहीं

कपिल का कहना है कि जब किसी बड़े अंतराष्ट्रीय स्तर पर कोई बैठक होती है तो क्या आप यह कह सकते हैं कि हम वहां इसलिए नहीं जाएंगे, क्योंकि पाकिस्तान उसमें हिस्सा ले रहा है। वर्ल्ड कप दो देशों का टूर्नामेंट नहीं है और यह अंतराष्ट्रीय टूर्नामेंट है। अब आपको फैसला करना है कि आपको पाकिस्तान से वर्ल्ड कप में खेलना है या नहीं।' कपिल ने कहा कि पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलने का मुद्दा फिलहाल बहुत संवेदनशील है। हमें कुछ चीजें सरकार पर छोड़ देनी चाहिए। सरकार को हमने ही चुना है। सरकार यदि अच्छा फैसला लेगी तो उसकी तारीफ होगी और यदि नहीं लेगी तो उसे आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ेगा।

जिसने बल्ला नहीं पकड़ा वो भी सलाह दे रहा है

जिसने बल्ला नहीं पकड़ा वो भी सलाह दे रहा है

देश की सभी हस्तियां इसपर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रही हैं। कई खिलाफ में हैं तो कई पक्ष में। इसको लेकर कपिल ने कहा कि हमारे देश में सलाह देने वालों की कोई कमी नहीं है। जिसने कभी बल्ला नहीं पकड़ा वह भी सलाह दे रहा है। इसी तरह हम भी राजनीति पर सलाह नहीं दे सकते। देश की जो राय रहेगी मैं उसके साथ खड़ा रहूंगा।' पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ बातचीत करने के मुद्दे पर कपिल ने कहा कि मैं इमरान से बात नहीं कर सकता। वह भले ही मेरे दोस्त हैं लेकिन वह पाकिस्तान के प्रधानमंत्री है। यहां दो देशों के बीच की बात है। मैं इसमें बात नहीं कर सकता। अगर मेरी सरकार भेजेगी तभी मैं जाऊंगा।

Airstrike: सहवाग का ट्वीट- सुधर जाओ वरना सुधार देंगे, जानें बाकी क्रिकेटरों ने क्या कहा

16 जून को होना है मैच

16 जून को होना है मैच

बता दें कि भारत का पाकिस्तान के साथ मैच 16 जून को मैनचेस्टर में होना है। लेकिन पुलवामा आतंकी हमले के बाद देश के लोग पाकिस्तान के साथ पूरी तरह से खेल संबंध समाप्त करने की मांग उठा रहे हैं। मैच होग या नहीं, अब बीसीसीआई ने इसका फैसला सरकार पर छोड़ दिया है। सचिन तेंदुलकर और सुनील गावस्कर का मानना है कि मैच होना चाहिए ताकि हम उन्हें हराकर बदला ले सकें। वैसे भी पाकिस्तान कभी भारत से वर्ल्ड कप में जीता नहीं है।

Story first published: Tuesday, February 26, 2019, 14:13 [IST]
Other articles published on Feb 26, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+