IPL 2019: रहाणे को राजस्थान की असली समस्या बताते हुए मांजरेकर ने कही बड़ी बात
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें संस्करण में आरसीबी यानी विराट कोहली की अगुवाई वाली बैंगलोर की टीम के अलावा जिसका जिस टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है वह निश्चित तौर पर राजस्थान रॉयल्स की टीम है। अंजिक्य रहाणे की कप्तानी वाली इस टीम में अच्छे खिलाड़ी होने के बावजूद भी एकजुट होकर खेलने की क्षमता का पूरी तरह अभाव है।
अभी तक राजस्थान के लिए अजिंक्य रहाणे की बेहत साधारण कप्तानी और उनका खुद का खराब बल्लेबाजी रिकॉर्ड बड़ा सिरदर्द रहा है। हालांकि रहाणे ने आईपीएल के 131 मैचों में 32.57 के औसत से 3,551 रन बनाए हैं जिसमें उनका 120 का स्ट्राइक रेट रहा है। यह साधारण स्ट्राइक रेट ही राजस्थान के लिए चिंता का सबब बन जाता है।
भारत के पूर्व क्रिकेटर और क्रिकेट विश्लेषक संजय मांजरेकर का रहाणे के बारे में कहना है कि रहाणे कभी भी टी-20 के खिलाड़ी नहीं रहे हैं। और अब आपने उनको कप्तान भी बना डाला। संजय ने कहा, 'मैं उनको टेस्ट कप्तान के तौर पर देखता हूं।'
मांजरेकर ने साफ कहा कि अजिंक्य रहाणे और स्टीव स्मिथ जैसे खिलाड़ियों की मौजूदगी के कारण ही राजस्थान का आईपीएल में बुरा हाल है। आपको बता दें, स्मिथ का खेल भी रहाणे की तरह ही है। ये दोनों खिलाड़ी एक-एक बार इस सीजन में अर्धशतक जमा चुके हैं और दोनों बार उनकी टीम मैच हारी।
साथ ही मांजरेकर ने कहा, 'रहाणें में टी-20 कप्तान बनने के लिए वो गुण नहीं हैं जो धोनी में हैं। राजस्थान को अपने प्लान और खिलाड़ियों को लेकर बिल्कुल स्पष्ट होना होगा और कठिन फैसले लेने होंगे।' वैसे आपको बता दें खबर लिखे जाने तक राजस्थान और चेन्नई का मैच चल रहा था। रहाणे और स्मिथ ने एक बार फिर से गेंदे खराब करते हुए काफी कम रन बनाए। रहाणे ने केवल 14 और स्मिथ ने 22 गेंदों पर जूझते हुए केवल 15 रनों बनाए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
