For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

क्या धोनी नहीं खेल सकेंगे मैच, अब कपिल देव की इस बात ने बढ़ाई सबकी चिंता

नई दिल्ली। महेंद्र सिंह धोनी के करियर को लेकर लगातार चर्चा बढ़ती जा रही है। पिछले साल इंग्लैंड में हुए आईसीसी विश्व कप के बाद धोनी ने टीम से दूरी बना ली। बीच में खबरें आईं कि वो संन्यास भी ले सकते हैं, लेकिन धोनी ने इसपर कहा कि अभी फैंस इंतजार करें। लेकिन पूर्व स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने हाल ही में कहा था कि धोनी अपना आखिरी मैच खेल चुके हैं और अब शायद ही फिर से टीम में शामिल हो सकें। अब पूर्व क्रिकेटर कपिल देव का भी कुछ ऐसा ही मानना है। उन्होंने धोनी के भविष्य को लेकर बात करते हुए कहा कि अब धोनी का वापसी करना मुश्किल है।

कपिल की जो राय है वो जरूर धोनी के फैंस की चिंता बढ़ाएगी। दरअसल, कपिल ने कहा, 'धोनी के लिए वापसी करना बेहद मुश्किल नजर आ रहा है, क्योंकि वे लंबे समय से क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं। यहां तक कि चयनकर्ताओं के पास भी यह माैका नहीं बनने वाला कि वो धोनी को वापस लाएं।'

कपिल देव ने कहा, 'अगर आप लंबे समय तक क्रिकेट नहीं खेलते हैं तो मुझे नहीं लगता कि आपके पास फिर वापसी करने का कोई माैका रहे। हां, पर धोनी के पास आइपीएल हैं, वहां उनका प्रदर्शन महत्वपूर्ण रहने वाला है। चयनकर्ता देखेंगे कि देश के लिए क्या सबसे अच्छा होगा। धोनी ने देश के लिए बहुत कुछ किया है, लेकिन जब आप 6-7 महीने नहीं खेलते हैं तो सभी के दिमाग में आप एक संदेह पैदा करते हैं। इसी बात की सब लोग चर्चा करता हैं, जो कि नहीं होना चाहिए।"

धोनी को बीसीसीआई के केंद्रीय अनुबंध से बाहर रखने के बाद फिर से यह बड़ा सवाल उठ खड़ा हुआ कि वो फिर से खेल पाएंगे या नहीं। अब अटकलें लगाई जा रही हैं कि धोनी आईपीएल के बाद ही टीम में वापसी कर सकते हैं। बता दें कि पिछले साल इंग्लैंड में हुए आईसीसी विश्व कप में सेमीफाइनल मैच में भारत को न्यूजीलैंड से हार मिली थी। इस मुकाबले में धोनी ने 72 गेंदों में 50 रनों की धीमी पारी खेली जिसकी आलोचना भी हुई। इसके बाद धोनी ने फिर टीम में वापसी नहीं की।

Story first published: Monday, February 3, 2020, 14:04 [IST]
Other articles published on Feb 3, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+