For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

हरियाणा स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के पहले चांसलर होंगे कपिल देव

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व महान ऑलराउंडर और पहली बार 1983 विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव को हरियाणा स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, सोनीपत के पहले चांसलर के रूप में नियुक्त किया जाएगा। इस बात की जानकारी हरियाणा के खेल मंत्री अनिल विज ने शनिवार को दी है।

विज ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस बात की जानकारी देते हुए कहा, 'कपिल देव हरियाणा स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, सोनीपत के पहले चांसलर होंगे।'

हरियाणा कैबिनेट ने 16 जुलाई की बैठक के दौरान हरियाणा स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के सैटअप को हरी झंडी प्रदान की थी। विज ने कहा था, 'हरियाणा कैबिनेट ने खेल विश्वविद्यालय को स्वीकृती दे दी है। यूनिवर्सिटी को फिजिकल एजुकेशन और स्पोर्ट्स साइंस में अकादमिक और ट्रेनिंग प्रोग्राम चलाने की पॉवर होगी।'

विज ने आगे बताया कि इस यूनिवर्सिटी में फिजकल एजुकेशन और स्पोर्ट्स साइंस के कोर्स कराए जाएंगे। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टेकनॉलोजी, स्पोर्ट्स मैनेजमेंट, स्पोर्ट्स साइकलॉजी, स्पोर्ट्स मैनेजमेंट, स्पोर्ट्स मार्केटिंग और स्पोर्ट्स इंजीनियरिंग भी कराई जाएगी।

बता दें कि पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर कपिल देव ने भारतीय टीम के लिए 131 टेस्ट और 225 वनडे मैच खेले हैं। टेस्ट मैचों में कपिल देव ने 5248 रन और वनडे मैचों में 3783 रन बनाए हैं. वहीं, टेस्ट क्रिकेट में कपिल देव के नाम 434 विकेट और वनडे क्रिकेट में 253 विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है।

कपिल देव भी हरियाणा से ही ताल्लुक रखते हैं और उनको हरियाणा हरिकेन भी कहा जाता है। कपिल देव 1999 में भारतीय क्रिकेट टीम के कोच रहे, लेकिन 2000 में कपिल ने इस पद से इस्तीफा दे दिया। 1979-80 में उन्हें अर्जुन पुरस्कार, 1982 में पद्मश्री और 1991 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।

Story first published: Saturday, September 14, 2019, 17:25 [IST]
Other articles published on Sep 14, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+