IPL 2019: हार्दिक पांड्या और हार्डस के बीच हुई आंखों से जमकर लड़ाई, VIDEO वायरल
नई दिल्ली। बुधवार को आईपीएल के 12वें सीजन का एक और बेहद रोमांचकारी मैच पूरा हुआ। मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेले गए इस मैच में पंजाब की ओर से जहां केएल राहुल ने शतक जड़ा तो वहीं मुंबई के तत्कालिक कप्तान पोलॉर्ड ने तूफानी पारी खेलकर राहुल के शतक का मुंहतोड़ जवाब दिया। पोलॉर्ड के अकेले दम पर मुंबई ने इस मैच में पंजाब को मात दी।
लेकिन यह मैच गेंद और बल्ले की तनातनी तक की सीमित नहीं रहा बल्कि टीमों के दो खिलाड़ियों के बीच आंखों के युद्ध तक भी जा पहुंचा। ये दो खिलाड़ी हैं- मुंबई के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और पंजाब के ओवरसीज खिलाड़ी हार्दुस विलोजेन। जिस समय यह घटना हुई तब कीरोन पोलार्ड अपने आतिशबाजियों से वानखेड़े में नई रंग भर रहे थे। पारी का 12वां ओवर चल रहा था और मुंबई इंडियंस 94 रन बनाकर 4 विकेट खो चुका था।
हार्दुस इसी बीच अचानक पिच पर मौजूद पांड्या के पास आए और उनको घूरना शुरू कर दिया। यह चुनौती देने का एक अंदाज था जिसको हार्दिक ने भी स्वीकार किया लेकिन यह पांड्या के लिए भी उतना ही अप्रत्याशित था जितनी की दर्शकों के लिए। दोनों खिलाड़ी कुछ सेंकेड तक एक दूसरे को घूरते रहे और जब हार्दुस हटे तो हार्दिक ने हैरानी ने पलटकर उनको देखा। वैसे आपको बता दें इस दौरान हार्दुस के चेहरे पर मुस्कान भी देखी गई।
It's getting hot in here 🔥🔥#MIvKXIP pic.twitter.com/MbMkGESJZR
— IndianPremierLeague (@IPL) April 10, 2019
निश्चित तौर पर यह हार्दुस का एक माइंड गेम था जिसमें वो हार्दिक को फंसाना चाह रहे थे। इसमें वे कुछ हद तक सफल भी हुए क्योंकि पांड्या का बल्ला बड़ी पारी नहीं खेल सका और वे 13 गेंदों पर 19 रन बनाकर आउट हुए। लेकिन पोलार्ड ने 31 गेंद पर 83 रनों की पारी खेली और अपनी टीम के लिए सफलतापूर्वक 198 रनों का लक्ष्य पूरा किया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
