Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

VIDEO : रोहित शर्मा के आउट होने पर कुछ ऐसा था रितिका का 'रिएक्शन'

नई दिल्ली। 'हिटमैन' रोहित शर्मा विंडीज के खिलाफ आईसीसी विश्व कप 2019 के 34वें मैच में विवादास्पद तरीके से कैच आउट हुए। थर्ड अंपायर के अंतिम फैसले के बाद रोहित को पवेलियन लाैटना पड़ा। इसके बाद सोशल मीडिया पर थर्ड अंपायर के खिलाफ साफ नाराजगी देखने को मिली। वो इसलिए क्योंकि रिव्यू में साफ दिखाई नहीं दिया गया कि गेंद पहले बल्ले से लगी है या पैड से, लेकिन फैंस ने रोहित को आउट देने पर गुस्सा दिखाया है। रोहित अच्छी फाॅर्म में थे। उनकी पत्नी रितिका सजदेह भी अंपायर के फैसले को सुनने के बाद हैरान नजर आई जिसका रिएक्शन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

कप्तान विराट कोहली ने टाॅस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। भारत के लिए छठा ओवर फेंकने आए थे केमन रोच। ओवर की आखिरी गेंद पर रोहित गेंद को खेल नहीं सके और गेंद बल्ले के करीब से गुजरती हुई विकेटकीपर के हाथों में चल गई। विंडीज टीम ने कैच आउट की अपील की लेकिन अंपायर ने नाॅट आउट दिया। इसके बाद जब विंडीज द्वारा रिव्यू लिया गया तो रिव्यू में साफ नहीं दिख रहा था कि गेंद पहले बल्ले से लगी है या फिर पैड से। इसके बावजूद थर्ड अंपायर ने रोहित शर्मा को आउट करार दे दिया। रोहित 18 रन बनाकर आउट हुए। रोहित को पवेलियन देख उनकी पत्नी पूरी तरह से निराश होती नजर आईं।

रोहित को थर्ड अंपायर द्वारा आउट देने का विरोध कई दिग्गजों ने किया। पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने ट्वीट किया ' क्या रोहित शर्मा को आउट देने के लिए थर्ड अंपायर के पास पर्याप्त निष्कर्ष मौजूद था। मुझे नहीं लगता कि वो पूरी तरह आश्वस्त थे। मैदान पर मौजूद अंपायर ने नॉट आउट करार दिया था, इसलिए उसे सॉफ्ट सिग्नल माना जाना चाहिए था।' वहीं इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने थर्ड अंपायर पर सवाल उठाते हुए ट्वीट करते कहा कि इससे अच्छा थर्ड अंपायर को भी घर ही बैठ जाना चाहिए।

Story first published: Thursday, June 27, 2019, 20:23 [IST]
Other articles published on Jun 27, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+