U19 CWC: खिताबी भिडंत से पहले जानें किसका पलड़ा भारी, बांग्लादेश रचेगा इतिहास या भारत मारेगा बाजी
नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका में जारी अंडर-19 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में आज (रविवार) 4 बार चैम्पियन रह चुकी भारत की अंडर-19 टीम पहली बार खिताबी मुकाबले के अंतिम पड़ाव पर पहुंची बांग्लादेश से भिड़ेगी। अगर भारतीय टीम आज का मुकाबला जीत जाती है तो वह लगातार दूसरी और कुल 5वीं बार खिताब जीतने में सफल होगी। वहीं पहली बार फाइनल में पहुंची बांग्लादेश की टीम ने सभी को चौंकाया है और उसे हलके में लेने की भूल भारतीय टीम नही करना चाहेगी।
और पढ़ें: IND vs NZ: ऑकलैंड में हार के साथ भारत ने बनाया वनडे इतिहास का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड
बांग्लादेश ने अपने फाइनल तक के सफर के दौरान क्वॉर्टर फाइनल में साउथ अफ्रीका और सेमीफाइनल में न्यू जीलैंड जैसी सशक्त कही जाने वाली टीमों को धूल चटा दी।
और पढ़ें: IND vs NZ: हैमिल्टन में हार के बाद फैन्स ने अनुष्का शर्मा के लिये की शर्मनाक हरकत, वायरल हुआ वीडियो

फाइनल मुकाबले में यह खिलाड़ी होगा एक्स फैक्टर
भारत के लिये फाइनल मुकाबले में लेफ्ट आर्म बॉलर सुशांत मिश्रा इस मैच में एक्स फैक्टर साबित हो सकते हैं। भारत के लिये सुशांत ने अपने खेले गये 4 मैचों में 5 विकेट हासिल किये हैं। सेमीफाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ अपनी शॉर्ट पिच और बाउंसर गेंदों से पाकिस्तानी बल्लेबाज को परेशान किया जिसके चलते भारत ने पाकिस्तान को सस्ते में समेट दिया।
वहीं बांग्लादेश की टीम के लिये तौहीद हदॉय एक्स फैक्टर माने जा रहे हैं। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 51 और सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 40 रन की अहम पारियां खेली। साथ ही गेंदबाजी में भी टीम में अहम योगदान दिया।

इतिहास रचने उतरेंगी दोनों टीमें
कप्तान अकबर अली की कप्तानी में खेल रही बांग्लादेश टीम के पास फाइनल मुकाबले में खोने के लिए कुछ नहीं है लेकिन उनके खिलाड़ी यह जरूर जानते हैं कि आज जीते तो इतिहास रच देंगे। वैसे इतिहास गवाह है कि भारत कभी लगातार 2 बार अंडर 19 वर्ल्ड कप का खिताब नहीं जीत पाया।
हालांकि भारतीय टीम भी इस रिकॉर्ड को बदलना चाहेगी और पहली बार 2 लगातार अंडर-19 विश्व कप अपने नाम करना चाहेगी।

आंकड़ों में भारत का पलड़ा भारी
साथ ही भारत आज जीतती है तो वह 5वीं बार इस खिताब को अपने नाम करेगी। दोनों टीम के बीच के इतिहास को देखा जाये तो भारत और बांग्लादेश की अंडर-19 टीमों के बीच 5 बार 3 या उससे अधिक देशों के वनडे टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले खेले गए और भारत ने सभी में जीत दर्ज की। भारत के पास मजबूत बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही है जिसने लगभग हर मैच में अपने आप को साबित किया है और दबदबा बनाते हुए विरोधी टीम को ढेर कर दिया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
