Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

राजस्थान के खिलाफ जीतकर 'कप्तान' धोनी ने बनाया IPL का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

नई दिल्ली। 11 अप्रैल को हुए आईपीएल में एक ऐसा मैच हुआ जो अपने एक्शन पैक्ड गेम के चलते लंबे समय तक याद रहेगा। अंतिम गेंद तक खिंचे इस जबरदस्त रोमांचक मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को मेजबान राजस्थान के खिलाफ 3 विकेट से जीत हासिल हुई। यह ओवर हाईवोल्टेज ड्रामे के साथ समाप्त हुआ जिसमें धोनी ने नो-बॉल विवाद पर बीच मैदान पर आकर सबको चौंका दिया लेकिन बाजी आखिरकार चेन्नई के हाथों लगी और धोनी एक बार फिर 'सिंकदर' साबित हुए।

100वां मैच जीतने वाले पहले कप्तान-

100वां मैच जीतने वाले पहले कप्तान-

इस शानदार जीत के साथ ही धोनी ने एक बेहतरीन रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। धोनी आईपीएल के इतिहास के पहले ऐसे कप्तान बन गए हैं जिन्होंने 100 मैच जीत लिए हैं। अभी तक धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स और राइजिंग पुणे की कप्तानी करके कुल 166 मैचों में कप्तानी की है। पुणे की टीम अब भंग हो चुकी है। इन मैचों में धोनी ने 152 मैच चेन्नई की कप्तानी करते हुए खेले हैं। इन 152 मैचों में उन्होंने अब तक 95 मैचों में चेन्नई को जीत दिलाई है जबकि उनकी 5 जीत पुणे के साथ आई हैं। इस तरह धोनी आईपीएल में बतौर कप्तान 100 मैच जीत चुके हैं।

धोनी के बाद गौतम गंभीर का नंबर-

धोनी के बाद गौतम गंभीर का नंबर-

धोनी के बाद इस लिस्ट में गौतम गंभीर का नंबर आता है जिन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए 129 मैचों में से 71 में जीत दर्ज की है। आपको बता दें धोनी ने चेन्नई को अब तक तीन बार आईपीएल का खिताब जिताया है। इस मामले में उनके साथ मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा संयुक्त स्थान पर हैं। रोहित ने भी मुंबई के लिए तीन बार ये खिताब जीता है। इस सीजन में भी चेन्नई की टीम शानदार खेल दिखा रही है और 7 मैचों में 12 अंक हासिल करके टॉप पर है।

अंपायर के फैसले पर धोनी ने खोया आपा, करियर में पहली बार की ऐसी 'हरकत', VIDEO

राजस्थान के खिलाफ धोनी की 'हरकत' ने चौंकाया-

राजस्थान के खिलाफ धोनी की 'हरकत' ने चौंकाया-

आपको यह भी बता दें, राजस्थान के खिलाफ हुआ 11 अप्रैल का मैच धोनी की अप्रत्याशित हरकत के चलते सुर्खियां बटोर रहा है। मैच में अंतिम ओवर में नो-बॉल विवाद के चलते धोनी सीमा रेखा लांघकर अंदर आ गए थे और गुस्से में अंपायरों से तनातनी करने लगे। जिसके चलते उन पर मैच फीस का 50 फीसदी जुर्माना भी लगाया गया है। धोनी को अपने शानदार क्रिकेट करियर में पहली बार इतनी उग्रता अपनाते हुए देखा गया।

Story first published: Friday, April 12, 2019, 13:57 [IST]
Other articles published on Apr 12, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+