करण जौहर को भा गया अनुष्का-कोहली का रोमांस, दोनों के साथ बनाएंगे फिल्म!
मुंबई। टीम इंडिया के स्मार्ट कैप्टन विराट कोहली और बॉलीवुड सुंदरी अनुष्का शर्मा की जोड़ी इन दिनों देश की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक हैं। अपने -अपने क्षेत्रों के दोनों महारथि कब जिंदगी भर के लिए साथ आएंगे, इस बात का बेसब्री से इंतजार दोनों के चाहने वाले कर रहे हैं। फिलहाल दोनों अपने-अपने करियर की ऊंचाइयों को छूने में लगे हैं, ऐसे में दोनों की शादी अभी तो होना मुश्किल हैं लेकिन हां दोनों रील लाइफ में जरूर एक साथ आ सकते हैं। दरअसल हिंदी सिनेमा के मशहूर डायरेक्ट-प्रोड्यूसर करण जौहर को दोनों की जोड़ी भा गई है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर ये चर्चा गर्म हो गई कि करण जौहर दोनों को लेकर फिल्म बनाने जा रहे हैं।

करण जौहर
अब इन बातों में कितनी सच्चाई है, ये तो आने वाला वक्त बताएगा लेकिन ये बात इसलिए उठी क्योंकि अनुष्का-विराट की जोड़ी का तारीफ करण ने ट्विटर पर की थी ,वो भी दोनों का दिवाली एड देखने के बाद, जिसमें अनुष्का और विराट पारंपरिक कपड़ों में नजर आ रहे हैं और हद से ज्यादा हसीन लग रहे हैं।
|
बॉक्स ऑफिस पर बहुत बड़ा धमाका
ये एड देखकर कोई नहीं कह सकता कि कोहली को एक्टिंग नहीं आती। एड में कोहली का अनुष्का को निहारना, उनसे बातें करना, उसे देखकर मुस्कुराना सबकुछ नेचुरल था और इसी वजह से ये विज्ञापन हिट भी हुआ और करण को पसंद भी आ गया, अगर सच में लवस्टोरी मेकर करण जौहर कोहली-अनुष्का को कास्ट करके फिल्म बनाते हैं तो ये वाकई बॉक्स ऑफिस पर बहुत बड़ा धमाका होगा।

तीन साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं
आपको बता दें कि अनुष्का और विराट का ये दूसरा एड है। इससे पहले दोनों एक शैंपू के विज्ञापन में नजर आ चुके हैं और कहा जाता है कि दोनों के बीच में प्रेम की शुरूआत उसी विज्ञापन के बाद हुई थी। दोनों तीन साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

अनुष्का को प्यार से नुष्कि बुलाते हैं...
हाल ही एक टॉक शो में कोहली ने माना था कि अनुष्का की लाइफ में आने की वजह से वो बेहतर इंसान बने हैं और उन्हें खुशी है कि वो उनकी लाइफ में हैं। हालांकि कोहली ने कहा कि उन्हें अनुष्का का देर से आना पसंद नहीं है। वो अनुष्का को प्यार से नुष्कि बुलाते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications