For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

टीम इंडिया को मिल गया एक और तूफानी बल्लेबाज, 135 गेंदों में जड़ा दोहरा शतक

नई दिल्ली। क्रिकेट के आयाम पर एक और युवा क्रिकेटर ने दस्तक देते हुए लोगों को अपने प्रदर्शन से लुभाया है। इस खिलाड़ी ने वो कर दिखाया है जो बड़े-बड़े दिग्गज नहीं कर पाए।

उत्तराखंड के सलामी बल्लेबाज कर्ण वीर कौशल ने विजय हजारे ट्रॉफी में पहला दोहरा शतक जड़ा और इसके साथ कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। कर्णवीर ने 135 गेंदों का सामना करते हुए 202 रन बनाए।उनकी इस पारी ने उन्हें अजिंक्‍या रहाणे सहित शिखर धवन और आकाश चोपड़ा से आगे ला खड़ा कर दिया। प्‍लेट ग्रुप में कर्णवीर ने सिक्किम के खिलाफ खेलते हुए दोहारा शतक जड़ा और टीम को 199 रन से बड़ी जीत दिलाई।

विजय हजारे ट्रॉफी में दोहरा शतक जड़ने वाले कर्ण पहले खिलाड़ी बन गए हैं। 2007-08 में अजिंक्य रहाणे ने मुंबई की ओर खेलते हुए महाराष्‍ट्र के खिलाफ 187 रन की सर्वश्रेष्‍ठ पारी खेली थी, जिसे कर्णवीर ने पीछे छोड़ दिया।

लिस्ट ए क्रिकेट में एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच शामिल हैं, जिसमें भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा (तीन), वीरेंद्र सहवाग, शिखर धवन और सचिन तेंदुलकर एक एक बार 200 का आंकड़ा पार कर चुके हैं, लेकिन देश के घरेलू सर्किट में यह पहली बार हुआ है।

साझेदारी का भी रिकॉर्ड:
कर्णवीर की इस पारी की बदौलत शानदार साझेदारी का रिकॉर्ड भी टूटा। उन्‍होंने विनीत सक्सेना के साथ 296 रन बनाए। इससे पहले शिखर धवन और आकाश चोपड़ा ने 2007-08 में पंजाब के खिलाफ दिल्ली के लिए नाबाद 277 रन बनाए थे।

टॉस हार कर पहले बल्‍लेबाजी करते हुए उत्‍तराखंड ने दो विकेट के नुकसान पर 366 रन बनाए। जवाब में सिक्किम निर्धारित ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 167 रन ही बना सकी। सिक्किम की ओर से ली योंग लेपचा ने 65 रन और लिमबू ने नाबाद 51 रन की पारी खेली। उत्‍तराखंड की ओर से धापोला ने 19 रन पर तीन विकेट और जेठी ने 15 रन देकर दो विकेट चटकाए।

Story first published: Sunday, October 7, 2018, 12:29 [IST]
Other articles published on Oct 7, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+