Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

विराट कोहली ने खुद को बताया सौभाग्यशाली, जानें क्यों

नई दिल्ली। भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने आज न्यूजीलैंड के साथ कानपुर में शुरू हुए पहले टेस्ट मैच में टॉस के बाद कहा कि वह आज का मैच खुलकर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि यह भारत के लिहाज से ऐतिहासिक मैच है।

भारत के लिए ऐतिहासिक टेस्ट

दरअसल, कानपुर के ग्रीनपार्क में खेला जा रहा टेस्ट सीरीज का यह पहला मुकाबला भारतीय ​टेस्ट क्रिकेट इतिहास में 500वां मैच है।

विराट कोहली ने टॉस के बाद भारतीय आॅलराउंडर रहे और टीवी कमेंटेटर रवि शास्त्री को बताया कि वह इस ऐतिहासिक टेस्ट मैच का हिस्सा बनकर कैसा महसूस कर रहे हैं।

यह बोले मिस्टर कैप्टन

27 वर्षीय विराट कोहली ने कहा,'मैंने ऐसा कभी सोचा भी नहीं था कि मैं जिन महानतम खिलाड़ियों से प्रेरित हूं, वे सभी आज यहां मौजूद हैं। 500वें टेस्ट मैच का कप्तान होना मेरे लिए गर्व की बात है। मैं टीम इंडिया को साथियों की मदद से आगे ले जाने के लिए प्रयास कर रहा हूं।'

शानदार कप्तान साबित हुए कोहली

दिल्ली के इस सीधे हाथ के बल्लेबाज ने अब तक भारत की तरफ से 45 टेस्ट मैच खेले हैं और कुल 3,245 रन नबाए हैं। इनमें उनके 12 शतक भी शामिल हैं। कोहली भारतीय टीम की 15वें टेस्ट मैच में अगुवाई कर रहे हैं। टीम का कप्तान रहते हुए भारत ने 7 मैच जीते, 2 हारे और 5 मुकाबले ड्रॉ हुए हैं।

इन खिलाड़ियों पर है दारोमदार

इस 500वें टेस्ट मुकाबले के लिए भारत दो स्पिनर आर अश्विन और रविंद्र जडेजा के साथ उतरा है। इसके साथ ही उमेश यादव और मोहम्मद शमी तेज गेंदबाज की भूमिका में हैं। शिखर धवन, अमित मिश्रा, भुवनेश्वर कुमार, ईशांत शर्मा मैच से बाहर हैं।

भारत ने अपना पहला टेस्ट मैच 1932 में जून में इंग्लैण्ड के खिलाफ खेला था। यह मैच लार्ड्स के मैदान पर हुआ था। सीके नायडू उसमें कप्तान थे। भारत वह मैच 158 रनों से हार गया था।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+