एडिलेड वनडे के बाद अनुष्का शर्मा ने विराट के चेहरे का किया ऐसा हाल, देखें वीडियो
नई दिल्ली। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया की कमान संभाल रहे हैं। वहीं, उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी इन दिनों उनके साथ है। भारतीय टीम ने हाल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जो ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीती थी, उसमें भी अनुष्का ने विराट का जश्न में खूब साथ दिया था। फिलहाल टीम इंडिया वनडे मैचों की सीरीज खेल रही है और टीम के व्यस्त कार्यक्रम के बीच फुर्सत के कुछ क्षण निकालकर विराट-अनु्ष्का क्वालिटी समय साथ में बिता रहे हैं। विराट और अनुष्का इस दौरान यदा-कदा अपनी साथ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के लिए शेयर भी करते रहते हैं।
|
कोहली ने शेयर की एक और खूबसूरत फोटो
कोहली ने ऐसी ही एक और खूबसूरत तस्वीर अपने ट्वीटर हैंडल पर शेयर की है। इसमें कोहली पत्नी अनुष्का और भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ के साथ नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर ऑस्ट्रेलिया के उन खूबसूरत मैदानों का ही एक हिस्सा नजर आ रही है, जिनकी तस्वीर विराट-अनुष्का पहले भी शेयर करते रहे हैं।
|
विराट के चेहरे को अनुष्का ने बना दिया ऐसा-
आपको बता दें कि ये तस्वीरें टीम इंडिया के दूसरे वनडे मैच के बाद की है। इस वनडे मैच में कोहली ने वनडे करियर का 39वां शतक लगाकर भारत को जीत दिलाई थी। इस जीत के विराट खासे रिलेक्स नजर आए हैं। उनकी एक ऐसी ही रिलेक्ल पलों की वीडियो को भी अनुष्का ने क्यूट अंदाज में शूट किया है। विराट की इस वीडियो पर अनुष्का ने इंस्टाग्राम के क्यूट फिल्टर का इस्तेमाल किया है। यह वीडियो अनुष्का ने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर शेयर की थी।
|
खूबसूरत जोड़ी की कुछ और फोटो-
इस खूबसूरत जोड़ी की कुछ और फोटो आप यहां देख सकते हैं। बता दें कि भारत ने एडिलेड में हुआ दूसरा वन डे मैच जीतकर सीरीज को 1-1 से बराबर कर लिया है। अब सीरीज का नतीजा 18 जनवरी को मेलबर्न में तय होगा।
VIDEO : भारत नहीं जीता था एडिलेड ODI, धोनी की इस गलती का भुगतना पड़ सकता है 'खामियाजा'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
