Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

INDvsNZ, Wellington T-20: पहले टी-20 मैच में भारत को मिली 80 रनों की करारी शिकस्त

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी-20 मैच वेस्टपेक मैदान में रोमांचिक अंदाज में शुरू हुआ। लेकिन मैच का अंत मैच के आगाज जितना रोमाचंक साबित नहीं हो सका। इसका कारण कीवी टीम के आगे टीम इंडिया का आसानी से आत्मसमर्पण रहा। कीवी टीम ने भारत को मैच में पहले बल्लेबाजी और फिर गेंदबाजी के क्षेत्र में बुरी तरह से मात देकर 80 रनों के भारी-भरकम अंतर से मैच जीत लिया। ये भारत की इस मैदान पर एक ही दिन में दूसरी हार भी है। इससे पहले भारतीय महिला टीम ने भी कीवी टीम के खिलाफ अपना पहला टी-20 मैच यहां गंवा दिया है।

भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कीवी टीम को बल्लेबाजी का निमंत्रण दिया। कीवी टीम ने 20 ओवरों में 219 रन बनाकर भारत को जीत के लिए एक विशाल स्कोर दिया था जिसके जवाब में भारत की शुरुआत ही बेहद खराब रही। बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित शर्मा का विकेट सस्ते में आउट हो गया। उन्होंने केवल एक रन बनाया। यह लगातार तीसरा मौका है जब रोहित के बल्ले से रन नहीं निकला है। इसके बाद धवन (29) भी नजरें जमाकर आउट हो गए। ओपनिंग बल्लेबाजों के आउट होते ही मध्यक्रम एक बार फिर से ताश के पत्तों की तरह ढह गया।

भारतीय टीम ने विराट कोहली की अनुपस्थिति में तीसरे नंबर पर विजय शंकर को बल्लेबाजी के लिए उतारा। विजय ने धवन के साथ एक साझेदारी करने की कोशिश की लेकिन धवन के आउट होने के बाद विजय भी ज्यादा देर तक टिक नहीं सके और 27 रन बनाकर आउट हो गए। यही नहीं, जिन ऋषभ पंत पर सबकी निगाहें थी, वे भी आते ही आउट हो गए। इसके अलावा दिनेश कार्तिक (5) और हार्दिक पांड्या (4) भी कुछ खास नहीं कर सके।

क्रुणाल पांड्या (20) ने धोनी के साथ संघर्षपूर्ण साझेदारी करके टीम को तुरंत धराशाई होने से जरूर बचाया लेकिन वे भी लगातार बढ़ते रन-रेट के आगे कुछ नहीं कर सके। धोनी टीम के नौंवे विकेट के रूप में आउट हुए। उन्होंने 31 गेंदों में 39 रनों की पारी खेली। कीवी टीम की ओर से साउदी ने 4 ओवर में 17 रन देकर 3 विकेट लिए। इसके अलावा फर्ग्युसन और सैंटनर ने भी बढ़िया बॉलिंग करते हुए 2-2 विकेट लिए।

इससे पहले कीवी टीम के ओपनिंग बल्लेबाजों ने जोरदार देते हुए टीम के बड़े स्कोर का आधार तैयार किया था। टीम की ओर से ओपनिंग बल्लेबाज सेइफर्ट ने केवल 43 गेंदों में 84 रनों की धुआंधार पारी खेली। उनके अलावा कोलिन मुनरो और कप्तान केन विलियम्सन ने 34-34 रनों का योगदान दिया। सेइफर्ट को उनकी पारी के लिए मैन ऑफ द मैच का खिताब भी दिया गया है।

भारत की ओर से मैच में हार्दिक पांड्या काफी महंगे साबित हुए हैं। उन्होंने 4 ओवर में 51 रन देकर 2 विकेट लिए। हार्दिक के अलावा क्रुणाल पांड्या को भी मैच में मौका मिला। उनके अलावा चहल दूसरे स्पिनर के तौर पर खेले। चहल ने मैच में कसी हुई गेंदबाजी की और अपने कोटे के 4 ओवर में 35 रन देकर 1 विकेट भी झटका। भारत ने इस मैच में ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक और धोनी के रूप में तीनों विकेटकीपर बल्लेबाजों को मौका दिया था।

Story first published: Wednesday, February 6, 2019, 16:21 [IST]
Other articles published on Feb 6, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+