For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

टी20 में हुआ चमत्कार, 39 गेंदों में शतक ठोकने के बाद गौतम ने 4 ओवर में लिए 8 विकेट

नई दिल्ली: कर्नाटक के ऑल राउंडर कृष्‍णप्‍पा गौतम ने टी-20 क्रिकेट में कमाल कर दिया है। आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलने वाले इस खिलाड़ी ने कर्नाटक प्रीमियर लीग 2019 में गुरुवार को जो किया उसके बाद उनके नाम की चर्चा चारों ओर हो रही है। गौतम ने एक ही मैच में जबरदस्त ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए ना केवल धुआंधार शतक लगाकर सबको हैरान किया बल्कि गेंदबाजी में भी दांतों तले अंगुली चबाने वाला प्रदर्शन करके केपीएल में धमाल मचा दिया।

56 गेंद में नाबाद 134 रन की आतिशी पारी

56 गेंद में नाबाद 134 रन की आतिशी पारी

गौतम ने केपीएल 2019 में बेल्‍लारी टस्‍कर्स की ओर से शिवमोगा लॉयन्स के खिलाफ खेलते हुए 56 गेंद में नाबाद 134 रन की आतिशी पारी खेली। उन्होंने इस पारी में 7 चौकों व 13 छक्‍कों की झड़ी लगा दी। लेकिन गौतम यहीं पर ही नहीं रुके, इसके बाद गेंदबाजी में कमाल करते हुए 15 रन पर आठ विकेट लेकर इतिहास रच दिया। खास बात यह है कि गौतम की यह गेंदबाजी टी20 क्रिकेट इतिहास में अब तक सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी है। हालांकि केपीएल के मैच टी20 क्रिकेट का आधिकारिक दर्जा नहीं रखते हैं इसलिए गौतम का आंकड़ा रिकॉर्ड बुक में दर्ज नहीं हो पाएगा।

4 ओवर में 8 विकेट लेकर मचाया धमाल

4 ओवर में 8 विकेट लेकर मचाया धमाल

गौतम ने 4 ओवरों में 15 रन देकर 8 विकेट लिए। अगस्त 2019 में लीसेस्टरशायर के कप्तान क्रेग एकरमैन ने 7 विकेट चटकाए। ये प्रदर्शन उन्होंने विटैलिटी ब्लास्ट टी 20 मैच में बर्मिंघम बीयर्स के खिलाफ किया था। इसको टी -20 में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़ा माना जाता है। जहां तक गौतम के शतक के बात है तो उन्होंने इसको सिर्फ 39 गेंदों पर ही पूरा कर लिया था। गौतम के इस प्रदर्शन के दम पर बेल्लारी ने बारिश बाधित मु‌काबले में निर्धारित 17 ओवर के खेल में तीन विकेट के नुकसान पर 203 रन बनाए। गौतम की बल्लेबाजी केपीएल इतिहास के सर्वाधिक निजी स्कोर के रूप में भी दर्ज हो गई है।

बुमराह का 50वां टेस्ट विकेट पड़ा बाकी भारतीय गेंदबाजों पर भारी, बना ये बड़ा रिकॉर्ड

राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हैं-

राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हैं-

शिवमोगा लॉयन्स के सामने गौतम की दहाड़ यहीं पर ही समाप्त नहीं हुई। गौतम ने बल्ले से धुनाई करने के बाद शिवमोगा के शेरों का गेंदबाजों से भी चुन-चुनकर शिकार किया। शिवमोगा का कोई भी बल्लेबाज उनका सामना नहीं कर पाया। गौतम ने 15 रन देकर आठ विकेट लिए जिसमें अर्जुन, बलाल, देशपांडे, रोहित, मिथुन, निदेश, मंजूनाथ और शरत गौतम के शिकार बने। इस बीच केवल बलाल (40) और देशपांडे (46) ही इस गेंदबाज का सामना करने में काफी हद तक सफल रहे। शिवमोगा की टीम के सात बल्लेबाज सिंगर फिगर में ही निपट गए।

Story first published: Saturday, August 24, 2019, 9:29 [IST]
Other articles published on Aug 24, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+