समाचार पत्र 'द नेशन' में शनिवार को छपी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि शोएब के जीजा इमरान जफर मलिक ने आयशा के परिवार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए नई दिल्ली में एक वकील से संपर्क किया है। दूसरी ओर से सिद्दीकी परिवार पहले ही शोएब के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की धमकी दे चुका है।
टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के साथ विवाह करने जा रहे शोएब के लिए मुश्किलें शुक्रवार को उस समय बढ़ गईं जब आयशा उर्फ माहा सिद्दीकी ने 'निकाहनामे' की एक प्रतिलिपि पाकिस्तान के एक निजी चैनल को भेजी। पाकिस्तान के सियालकोट में तैयार इस 'निकाहनामे' में शोएब मलिक और माहा के दस्तखत हैं। यही नहीं दो गवाहों का जिक्र और 500 पाकिस्तानी रुपये की महर का भी उल्लेख है। इमरान जफर ने इसे फर्जी बताया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।