दिल्ली से खफा वीरेंद्र सहवाग पहुंचे अपने पैतृक राज्य
नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। दिल्ली और भारत के लिए लंबे समय तक खेलते रहे वीरेन्द्र सहवाग अब हरियाणा से प्रथम श्रेणी की क्रिकेट खेलेंगे। उनके हरियाणा से खेलने के संबंध में सबसे पहले वनइंडिया ने ही खबर दी थी। बता दें कि सहवाग का संबंध मूल रूप से हरियाणा से ही है। उनका गांव दिल्ली से सटे हरियाणा में ही है। अब तो वे काफी समय से हरिय़ाणा में स्कूल और क्रिकेट अकादमी भी चलाते हैं।
टेस्ट मैचों में दो ट्रिपल सैंचुरी ठोकने वाले सहवाग ने दिल्ली जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) को हरियाणा से खेलने के संबंध में जानकारी दी थी। जानकारों का कहना है कि सहवाग का जिस प्रकार का प्रदर्शन बीते दो सालों से रहा है, उसमें इस बात की कम ही संभावना है कि वे अपनी नई टीम के लिए कुछ खास कर सकेंगे।
वैसे, जानकार कह रहे गौतम गंभीर से उनके संबंधों में खटास आने के बाद सहवाग ने दिल्ली क्रिकेट को छोड़ने का मन बनाया। दोनों एक दौर में परम मित्र थे। दोनों दिल्ली से लेकर टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज के रूप में खेलते थे।
खफा वीरू
जानकार कहते हैं कि सहवाग को डीडीसीए के पदाधिकारियों से नाराजगी इसलिए भी है क्योंकि उन्होंने फिरोजशाह कोटला मैदान में उनके (सहवाग) के नाम का स्टैंड नहीं बनाया। हालांकि इस बाबत वादा किया गया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
