Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

KKR पैसे या दोस्ती के लिए नहीं, यह परिवार की तरह है : सुनील नारायण

नई दिल्ली। विंडीज क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर सुनील नारायण ने कोलकाता नाईट राइडर्स(केकेआर) को लेकर बात की। नारायण का कहना है कि कोलकाता फ्रेंचाइजी उनके लिए एक परिवार की तरह है जहां पैसा मायने नहीं रखता। नारायण को क्रिकेट जगत में गहरी पहचान केकेआर से जुड़ने के बाद मिली। नारायण ने कहा कि वह उन सभी टीमों के लिए खेलने के लिए तैयार होंगे जोकि कोलकाता नाइट राइडर्स के स्वामित्व में होगी।

नारायण ने केकेआर के ट्विटर अकाउंट के हवाले से कहा, "दुनिया भर में जहां भी किसी टूर्नामेंट में केकेआर की टीम होगी, मैं उसका हिस्सा बनना चाहूंगा. यह पैसे या दोस्ती के लिए नहीं है, यह मेरे लिए एक परिवार की तरह है।" उन्होंने कहा, "जिस तरह वह दोनों हाथ खोलकर भारत में मेरा स्वागत करते हैं, उससे ऐसा लगता है कि वे आपको एक इंसान के रूप में जानते हैं और उन्हें यह भी मालूम है कि आपको क्या पसंद है और क्या नहीं। वह आपको सहज महसूस कराने की कोशिश करते हैं। हर साल जब मैं आईपीएल के लिए भारत जाता हूं, तो ऐसा लगता है कि मैं अपने दूसरे घर के लिए जा रहा हूं।"

नारायण 2012 से आईपीएल में केकेआर के लिए खेलते आ रहे हैं और इसके साथ साथ वे केकेआर के ही स्वामित्व वाली टीम ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के लिए कैरीबियन प्रीमियर लीग में भी खेलते हैं। नारायण 110 आईपीएल मैच खेल चुके हैं जिसमें उनके नाम 122 विकेट दर्ज हैं। नारायण को केकेआर ने बताैर ओपनर भी टीम में रखा हुआ है, जो विस्फोटक शुरूआत दिलाने में सफल होते हैं। बता दें कि इस बार आईपीएल का 13वां सत्र, जोकि 29 मार्च से शुरू होना था, उसे कोरोना वायरस महामारी के चलते अनिश्चित्तकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है।

Story first published: Wednesday, May 27, 2020, 16:08 [IST]
Other articles published on May 27, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+