Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आईपीएल में साइमंड्स का स्वागतः डेक्कन चार्जर्स

हैदराबाद, 3 सितंबरः इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम डेक्कन चार्जर्स ने कहा है कि अगर आस्ट्रेलिया के धुरंधर खिलाड़ी एंड्रयू साइमंड्स अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला करते हैं तो टीम आईपीएल में उनकी सेवाओं का भरपूर फायदा उठाएगी।

डेक्कन चार्जर्स के मुख्य कार्यकारी टिम राइट ने कहा कि आईपीएल की किसी अन्य टीम की तरह डेक्कन चार्जर्स भी चाहेगी कि साइमंड्स पहली गेंद से आखिरी गेंद तक क्रीज पर डटे रहें।

उनकी उपस्थिति मात्र से ही आईपीएल की किसी भी टीम में मजबूती आ जाएगी। उल्लेखनीय है कि साइमंड्स को टीम की एक महत्वपूर्ण बैठक से नदारद रहने के कारण एकदिवसीय टीम से निकाल दिया गया था।

उन्होंने इस बैठक में भाग लेना मुनासिब नहीं समझा और मछली पकड़ने चले गए। इससे नाराज क्रिकेट आस्ट्रेलिया सीए और टीम के अन्य सदस्यों ने साइमंड्स से उनकी प्राथमिकताओं और प्रतिबद्धताओं के बारे में आत्ममंथन करने को कहा है।

ऐसा माना जा रहा है कि अपनी प्रतिबद्धता पर सवाल उठने से दुखी साइमंड्स अंतरराष्ट्रीय करियर को अलविदा कहने का मन बना चुके हैं।

राइट ने कहा कि आईपीएल में टीमें पलक पावड़े बिछाए साइमंड्स के स्वागत को तैयार हैं। हम चाहते हैं कि वह पूरे टूर्नामेंट के दौरान उपलब्ध रहें लेकिन अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की कीमत पर नहीं।

उन्होंने कहा कि डेक्कन चार्जर्स के लिए सबसे अच्छी बात यह होगी कि साइमंड्स क्रिकेट खेलने का भरपूर लुत्फ उठाएं। फिर चाहे वह आस्ट्रेलिया के लिए खेलें या डेक्कन चार्जर्स के लिए विस्फोटक बल्लेबाज साइमंड्स आईपीएल की नीलामी में दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी थे।

डेक्कन चार्जर्स ने उन्हें 42 लाख डालर में खरीदा था।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+