Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मैच ड्रॉ होने पर गांगुली की आलोचना

{image-sourav+ganguly_14102008.jpg hindi.mykhel.com}मेलबर्न, 14 अक्तूबरः जानबूझकर हो या अंजाने में सौरव गांगुली आस्ट्रेलिया की आंख की किरकिरी बने हुए हैं और यहां की मीडिया ने पूर्व भारतीय कप्तान पर बेंगलूर टेस्ट ड्रा कराने के लिए मैच में विलंब करने की रणनीति अपनाने का आरोप लगाया है।

यहां माना जा रहा है कि आस्ट्रेलिया जीत की ओर कदम बढ़ा रहा था लेकिन रोशनी के मौजूदा नियम और गांगुली की विलंब करने की रणनीति ने रिकी पोंटिंग की टीम को पहले मैच में जीत से महरूम कर दिया।

नेशनल नाइन न्यूज की स्पोर्ट्स टीम के एक सदस्य ने ऐसी रणनीति अपनाने वाले सभी क्रिकेटरों विशेषकर गांगुली पर निशाना साधा है जिन्हें उन्होंने लगातार ऐसा करने वाला खिलाड़ी बताया है।

उन्होंने लिखा है लगातार ऐसी रणनीति अपनाने वाले गांगुली ने पहले अंपायरों को मैदान से जाने के लिए राजी किया। इसके बाद जब खेल शुरू हुआ तो गांगुली ने आस्ट्रेलियाई क्षेत्र रक्षकों और अपने जोड़ीदार वीवीएस लक्ष्मण को इंतजार कराया क्योंकि वह थाई पैड पहनना भूल गये थे।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+