टीम इंडिया की आंधी में 69 रनों से ढेर हुए श्रीलंका के शेर
नयी दिल्ली। रांची के मैदान में आज श्रीलंका के साथ हो रहे दूसरे टी20 में भारत ने मेहमान टीम को 69 रनों से हरा दिया। भारत के 196 रनों के जवाब में लंका 20 ओवर में मात्र 127 रन बना सकी। []
197 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरे श्रीलंकाई शेरों को पहला झटका तिलकरत्ने दिलशान (0) के रूप में लगा। उसके थोड़ी ही देर बाद एस प्रसन्ना 1 रन पर पवेलियन लौट गये। उनका कैच युवराज सिंह ने पकड़ा। जबकि दिलशान को धोनी ने स्टम्प किया था।
चौथे ओवर में आशीष नेहरा ने धनुष्का गुनातिलिके को पवेलियन लौटा दिया। उनका कैच स्टम्प के पीछे कप्तान ने लिया।
थोड़ी देर के लिये लंकाई जमने लगे थे कि 11वें ओवर में मेहमान टीम को बड़ा झटका लगते-लगते बचा, जब रोहित शर्मा ने बाउंड्री पर कैच पकड़ा। लेकिन वह कैच जमीन से गेंद लगने के बाद था। उस वक्त टीम का स्कोर 3 विकेट पर 60 रन था।
टूट गया स्टम्प
लंकाई शेरों की यह खुशी ज्यादा देर तक नहीं रही, 68 रन पर चौथा विकेट गिरा जब रविंद्र जडेजा की गेंद पर हार्दिक पंडया ने कैच पकड़ा और कप्पूगेदेरा पवेलियन लौट गये। जडेजा की अगली ही गेंद पर धोनी ने डी चांडीमणि को स्टम्प कर दिया।
छठा विकेट डी शनाका का गिरा, जब स्कोर 116 था। शनाका का कैच रविचंद्रन की गेंद पर रैना ने पकड़ा। उसके थोड़ी ही देर बाद अश्विन की गेंद पर ही थिसारा परेरा का कैच रहाणे ने पकड़ा। परेना 0 पर आउट हुए।
विकेटों के गिरने का सिलसिला जारी रहा और फिर जसप्रीत बुमराह ने सेनानायेके का विकेट झटक लिया। जसप्रीत ने चमीरा को इतनी तेज गेंद फेंकी कि स्टम्प ही टूट गया।
भारत की बल्लेबाजी
श्रीलंका ने टॉस जीत कर पहले भारत को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। टीम इंडिया ने पुणे में अपनी खोई लय को पाते हुए अच्छी वापसी की। भारत की ओर से बेहतरीन शुरुआत करते हुए रोहित शर्मा ने 36 गेंदों पर 43 रन ठोके, जिसमें 2 चौके और 1 छक्का शामिल है।
शिखर धवन ने 7 चौके और 2 छक्कों के साथ 25 गेंदों पर 51 रन बनाये। अचिंक्य रहाणे ने 21 गेंदों पर 25 बनाये। पारी अभी थमी नहीं थी। सुरेश रैना ने 30 और हार्दिक पांड्या ने 27 रन बनाये। हालांकि स्कोर 196 से और ऊपर चला जाता, लेकिन अंत में श्रीलंकाई गेंदबाज एन परेरा ने शानदार हेट्रिक लेते हुए लगातार तीन बल्लेबाजों को पवेलियन पहुंचा दिया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
