आईएसएल 2016: एफसी गोवा ने पुणे सिटी को 1-0 से हराया
पुणे। स्ट्राइकर राफेल कोएल्हो के बेहतरीन गोल की मदद से एफसी गोवा ने हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के तीसरे सीजन में एफसी पुणे सिटी को 1-0 से हरा दिया।
आईएसएल के तीसरे सीजन में आठवा मैच खेल रहे एफसी गोवा ने पुण को हराकर अपनी दूसरी जीत दर्ज की है। गुरुवार को छत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्पलैक्स में खेले गए इस मुकाबले में घरेलू मैदान होने के चलले पुणे का पलड़ा मजबूत माना जा रहा था, लेकिन मैच गोवा को पक्ष में रहा।
इस मुकाबले से पहले गोवा अंकतालिका में सबसे नीचे आठवें और पुणे सातवें नंबर पर था। गोवा की टीम इस जीत के साथ एक स्थान ऊपर सातवें स्थान पर पहुंच गई है, जबकि पुणे सबसे निचले आठवें स्थान पर खिसक गया है।
एफसी गोवा की आईएसएल-3 के आठ मैचों में यह दूसरी जीत है। उसने पांच मैच हारे हैं जबकि एक ड्रॉ रहा है। वहीं एफसी पुणे सिटी ने अब तक सात में से तीन मैच हारे और तीन मैच ड्रॉ खेले हैं। एक में उसे जीत मिली है।
आठ टीमों के इस टूर्नामेंट में कोलकाता 7 मैचों में तीन जीत के साथ 12 अंक लेकर पहले स्थान पर है। आठ मैचों में तीन जीत के बाद 12 अंको के साथ मुंबई सिटी दूसरे पायदान पर है।
दिल्ली डायनामोज ने सात में से चार मैच जीते हैं। अंक तालिक में तीसरे स्थान पर काबिज दिल्ली के 10 अंक हैं। चेन्नई एफसी की टीम भी 10 अंको के साथ चौथे स्थान पर है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
