फिट हुए सचिन, मैदान पर उतरेंगे
मुंबई, 6 सितम्बर : श्रीलंका के खिलाफ हाल ही में आयोजित हुई एकदिवसीय सीरीज में सचिन तेंदुल्कर के बगैर तमाम क्रिकेट प्रेमियों को निराशा हुई थी। सचिन के बिना टीम इंडिया अधूरी सी लग रही थी। लेकिन क्रिकेट प्रेमियों का सचिन को मैदान पर देखने का इंतजार अब जल्द ही खत्म हो जाएगा, क्योंकि सचिन अब पूरी तरह फिट हैं।
कोहनी की चोट के कारण श्रीलंका दौरा बीच में छोड़कर स्वदेश लौटने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने खुद को फिट घोषित कर दिया है। सचिन का कहना है कि वो 24 सितंबर से शुरू हो रही ईरानी ट्राफी मैच खेलेंगे। रणजी ट्राफी चैंपियन और शेष भारत एकादश के बीच हर वर्ष खेला जाने वाला यह मैच इस वर्ष वड़ोदरा में खेला जाएगा।
ईरानी ट्रॉफी के तुरंत बाद टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया का सामना करना है। भारत में चार मैचों की टेस्ट श्रंखला खेली जानी है, जिसके लिए आस्ट्रेलियाई टीम इस महीने की आखिर में भारत पहुंच रही है।
गौरतलब है कि सचिन इस साल लगातार चोट से परेशान रहे हैं। सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका के साथ खेली गई टेस्ट सीरीज में उनहें चोट लगी। उसके बाद श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान उनकी कोहनी पर चोटिल लगी, जिस वहज से उन्हें बीच में सीरीज छोड़कर आना पड़ा।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications