For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

टेस्ट में 303 रन बनाने वाले नायर को नहीं मिली टीम में जगह, दिया बड़ा बयान

नायर को श्रीलंका दौरे पर जाने वाली भारतीय टीम में जगह नहीं दी गई है।

नई दिल्ली। श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम का ऐलान कर दिया गया है। जहां टीम में रोहित शर्मा और केएल राहुल जैसे धाकड़ बल्लेबाजों की वापसी हुई है तो वहीं टेस्ट मैच में तेहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज करुण नायर को इस दौरे से बाहर रखा गया है। हालांकि नायर टीम में जगह न मिलने के परेशान नहीं हैं। नायर ने इसके पीछे अपने प्रदर्शन को जिम्मेदार ठहराया है।

नायर ने ईएसपीएनक्रिकइंफो से बातचीत में कहा कि टेस्ट टीम में जगह न मिलने से उन्हें खासी परेशानी नहीं है। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अच्छी शुरुआत को वह बड़े स्कोर में बदल सकते थे लेकिन वह ऐसा करने से चूक गए। प्रदर्शन में निरंतरता की कमी का प्रभाव उनके चयन पर भी पड़ा।

नायर ने कहा, "ऑस्ट्रेलिया के साथ सीरीज में मुझे कई अच्छी शुरुआत मिली थी जिसे मैं बड़े स्कोर में बदल सकता था। लेकिन मैं ऐसा नहीं कर सका।" हालांकि नायर का मानना है कि एक बल्लेबाज के साथ ऐसा होता रहता है, कभी कभी आपको मजबूत शुरुआत मिलती है लेकिन आप उसे बड़े स्कोर में नहीं बदल पाते।

आपको बता दें कि टेस्ट क्रिकेट में तेहरा शतक लगाने वाले वीरेंद्र सहवाग के बाद दूसरे इकलौते बल्लेबाज हैं करुण नायर। नायर ने इंग्लैंड के खिलाफ 303 रन बनाए थे। हालांकि इसके बाद टेस्ट मैच की अगली चार पारियों में केवल 54 रन ही बना सके।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:18 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+