VIDEO : भारत नहीं जीता था एडिलेड ODI, धोनी की इस गलती का भुगतना पड़ सकता है 'खामियाजा'
नई दिल्ली। भारत ने कोहली और धोनी की बेहतरीन पारियों की बदौलत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में 6 विकेट से जीत दर्ज करके सीरीज 1-1 से बराबर कर ली। इस मैच में कोहली के शतक के बाद धोनी ने मैच फिनिश करते हुए नाबाद शतक लगाया था। अंतिम ओवर में भारत को जीत के लिए 7 रन चाहिए थे और धोनी ने पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर टीम की जीत पक्की कर दी थी। इसी बात से धोनी की पारी की अहमियत पता चल जाती है।

धोनी ने लिया शॉर्ट रन
भारत ने यह मैच चार गेंद शेष रहते हुए जीत लिया था। ऐसे मैचों में एक-एक रन की अपनी अहमियत होती है। ऐसे में एडिलेड वनडे की एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें धोनी से एक शार्ट रन लिया और ये मामला अंपायर की पारखी नजरों से बच गया। ना ही इस मामले पर फील्ड अंपायर ही कोई नजर रख पाए। यह मामला भारत की पारी के 45वें ओवर में घटित हुआ जब नाथन लियोन गेंदबाजी कर रहे थे। धोनी ने इस ओवर में लियोन की एक गेंद को लांग ऑन की ओर नजाकत के साथ पुश किया और एक सिंगल रन लेने के लिए दौड़े।

शॉर्ट रन पर है पांच रनों की पेनाल्टी
सोशल मीडिया पर जो फुटेज नजर आ रही है उसके हिसाब से धोनी ने रन लेते हुए क्रीज का दूसरा छोर पार नहीं किया। यह मामला इतने सामान्य ढंग से हुआ कि किसी के पकड़ में नहीं आया। ना ही खुद धोनी इस बात को लेकर सचेत दिखाई दिए कि उन्होंने शार्ट रन लिया है। आपको बता दें कि आईसीसी के नियमों के तहत अगर कोई बल्लेबाज जानबूझकर शार्ट लेने का दोषी पाया जाता है तो उस टीम पर पांच रनों की पेनाल्टी लगाई जा सकती है। श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच हुए एक टेस्ट मैच में ऐसा ही कुछ देखने को मिला था। हालांकि धोनी के मामले को देखकर नहीं लगा कि उन्होंने जानबूझ ऐसा किया था क्योंकि उनके पास आराम से रन पूरा करने के लिए पर्याप्त मौका था।
|
वीडियो में देखें मामला-
वैसे भारत के लिए अच्छी बात यह रही कि ये मामला किसी की नजर में नहीं आया। बाद में धोनी के अंतिम ओवर में कुछ दर्शनीय शॉट्स खेलकर टीम की जीत सुनिश्चित करनें में अहम भूमिका निभाई। इस मामले में उनको दिनेश कार्तिक का भी अच्छा साथ मिला था। धोनी के शार्ट रन लेने की वीडियो यहां पर देखी जा सकती है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
