VIDEO : हार्दिक पांड्या ने ODI में चौथी बार हासिल की यह उपलब्धि
नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही पांच मैच की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला 3 फरवरी को वेलिंग्टन के मैदान पर खेला गया। भारत ने पांचवां मैच 35 रन से अपने नाम कर लिया।253 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड 217 रन पर ही ऑलआउट हो गई। भारत ने वनडे सीरीज 4-1 से अपने नाम कर ली। इस मैच में हार्दिक पांड्या का जबरदस्त प्रदर्शन रहा। भारतीय बल्लेबाजी लड़खड़ा जाने के बाद पांड्या ने शानदार बल्लेबाजी की वहीं गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए यह साबित कर दिया की टीम को उनकी जरूरत क्यों है।
|
चौथी बार हासिल किया ये मुकाम:
बल्लेबाजी के दौरान पांड्या ने 22 गेदों पर पांच छक्कों और दो चौकों की मदद से 45 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने तीन लगातार छक्के लगाए। यह पहली बार नहीं है जब पांड्या ने तीन छक्के लगाए हैं। इससे पहले चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में उन्होंने इमाद वसीम की गेंद पर हैट्रिक छक्के लगाए थे। चैंपियंस ट्रॉफी में एक बार फिर उन्होंने शादाब खान की गेंद पर तीन छक्के लगाए थे। वहीं 2017 में एडम जंपा की गेंद पर यह कारनामा किया है। इस बार वह टोड एशल की गेंद पर चौथी बार यह कारनाम किया है। ऐसा कर वह एबी डीविलियर्स की बराबरी कर ली।
|
हार्दिक का एक और कारनामा:
पांड्या ने न्यूजीलैंड के खिलाफ उसी की सरजमीं पर 204.54 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने हैं। दुनिया में सिर्फ शाहिद आफरीदी और अब्दुल रज्जाक ही ऐसा कर पाए हैं। अफरीदी ने 2011 में 260 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे। वहीं 2015 में उन्होंने ही 231.03 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। अब्दुल रज्जाक ने वेलिंगटन में 2004 में 222.50 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे।

भारत ने जीता मैच:
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही पांच मैच की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला 3 फरवरी को वेलिंग्टन के मैदान पर खेला गया। भारत ने पांचवां मैच 35 रन से अपने नाम कर लिया।253 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड 217 रन पर ही ऑलआउट हो गई। भारत ने वनडे सीरीज 4-1 से अपने नाम कर ली। भारत ने लगातार तीन शुरुआती मैच जीतकर 10 साल बाद कीवीलैंड पर वनडे सीरीज कब्जाई है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
