मोहम्मद कैफ ने चुना अपना फेवरेट भारतीय कप्तान, मिले थे चार ऑप्शन
नई दिल्ली। लाॅकडाउन के कारण सभी क्रिकेटर्स सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ रूबरू हो रहे हैं। भारत के सबसे बेहतरीन फील्डरों में से एक रहे पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने शनिवार को हेलो ऐप पर लाइव वीडियो सेशन के दौरान काफी बातें शेयर कीं। कैफ ने इस दौरान बताया कि कोरोना वायरस से बचाव के तौर पर वह अपने परिवार संग घर पर ही समय बिता रहे हैं। कैफ ने इस दौरान अपनी क्रिकेट यात्रा पर भी बात की। उन्होंने कहा कि मैं एक छोटे से शहर से निकला हूं, ऐसे में मैंने भी भारतीय टीम से क्रिकेट खेलने का सपना देखा था। पहले उत्तर प्रदेश राज्य से कम क्रिकेटर टीम इंडिया में जगह बना पाते थे। चूंकि मेरे पिताजी भी क्रिकेट खेलते थे तो मैं भी उनके नक्शे-कदम पर चला। इस बातचीत में उन्होंने एक फैन के जवाब में बताया कि उनका फेवरेट कप्तान कौन रहा है।
फैन द्वारा 39 वर्षीय कैफ से जब पूछा गया कि गांगुली, राहुल द्रविड़, अनिल कुंबले और महेंद्र सिंह धोनी में से कौन बेस्ट कप्तान है। उन्होंने इस सवाल के जवाब में ज्यादा न सोचते हुए बंगाल टाइगर और वर्तमान में बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली का नाम लिया।
कुछ साल पहले इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर नासिर हुसैन ने कैफ को 'बस ड्राइवर' कहा था, इस पर उन्होंने कहा कि मैं काफी बोलता हूं इससे उनका ध्यान भटकता था। इसलिए मैंने कहा था कि एक बस ड्राइवर की पारी बुरी नहीं थी।'
इस सेशन में कैफ ने कहा कि उन्हें फील्डिंग के लिए काफी सम्मान मिला जिसमें दिग्गज सचिन तेंडुलकर और सौरभ गांगुली भी शामिल थे। उनकी बातों ने ही उन्हें और बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित किया। कैफ के नाम 13 टेस्ट में कुल 624 रन और 125 वनडे की 110 पारियों में कुल 2753 रन दर्ज हैं। उन्होंने वनडे करियर में 2 शतक और 17 अर्धशतक लगाए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
