जेम्स फॉकनर ने जन्मदिन पर बताई अपने गे होने की बात, बॉयफ्रेंड संग शेयर की तस्वीर
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट खिलाड़ी जेम्स फॉकनर ने अपने जन्मदिन पर बड़ा खुलासा किया है। फॉकनर बाए हाथ के तेज गेंदबाज हैं और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व करते हैं। उनका जन्मदिन 29 अप्रैल के दिन होता है। फॉकनर ने इस दिन इंस्टाग्राम पर अपनी जिंदगी के एक अनदेखे पहलू से पर्दा उठा दिया है।

फॉकनर ने किया अपने Boyfriend का खुलासा-
दरअसल फॉकनर ने दुनिया को बताया कि वे एक 'गे' हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर जो फोटो पोस्ट की है उसमें वे अपनी मां रोजलीन केरोल फॉकनर और अपने बॉयफ्रेंड रॉब जुब के साथ बैठे हुए हैं। यहीं नहीं, इस तस्वीर के साथ ही यह भी खुलासा हुआ कि फॉकनर अपने बॉयफ्रेंड के साथ पिछले पांच सालों से रिलेशनशिप में हैं। वैसे आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब कोई क्रिकेटर समलैंगिक पाया गया हो।
जल्द शादी कर सकते हैं फॉकनर-
जिस तरह से फॉकनर ने यह घोषणा की है उससे लगता है कि यह जोड़ी शादी जैसी कोई बड़ी घोषणा जल्द ही कर सकती है। फॉकनर ने जो फोटो पोस्ट की है उसमें लिखा है- बॉयफ्रेंड रॉब और मेरी मां के साथ बर्थडे डिनर। हालांकि यहां पर दिलचस्प बात ये है कि फॉकनर ऐसे पहले इंटरनेशनल क्रिकेटर हैं जो 'गे' के तौर पर दुनिया के सामने आए हैं। ऑस्ट्रेलिया दुनिया के उन देशों में शामिल हैं जहां पर समलैंगिकता कानूनी तौर पर मान्य है।
विश्व कप से पहले शोएब मलिक ने पारिवारिक कारणों से छोड़ा इंग्लैंड का दौरा

फॉकनर की हुई थी शानदार शुरुआत-
इस बारे में जब से विवाह संशोधन (परिभाषा और धार्मिक स्वतंत्रता) अधिनियम 2017 ऑस्ट्रेलिया की संसद में स्वीकृत हुआ है तब से कई क्रिकेटरों ने अपने सहलिंगी पार्टनर्स के साथ विवाह रचाया है। जहां तक फॉकनर के क्रिकेट करियर की बात है तो उनकी शुरुआत शानदार हुई थी लेकिन बाद में उनकी सफलता की गति मंद पड़ गई। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 69 वनडे मैच और 24 टी-20 मैच खेले हैं जिसमें क्रमशः 96 और 36 विकेट उनके नाम हैं। इसके अलावा उन्होंने आईपीएल में भी 60 मैच खेले हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
