तो कैटरीना बनेंगी कपिल देव की पत्नी, जल्द होगा खुलासा
नई दिल्ली। साल 1983 में पहला वर्ल्डकप जीतने वाली टीम इंडिया पर फिल्म बनने की घोषणा हो चुकी है। इस फिल्म में बतौर कप्तान टीम इंडिया को 1983 में पहला वर्ल्ड कप जिताने वाले कपिल देव के जीवन के बारे में भी बहुत कुछ दिखाया जाएगा। एक समारोह में कबीर खान ने फिल्म '83 की घोषणा करते हुए बताया कि इसमें कपिल देव का किरदार अभिनेता रणवीर सिंह निभाएंगे। लेकिन तब ये नहीं बताया गया था कि कपिल देव की पत्नि की भूमिका कौन निभाएगा।
अब खबर है कि इस फिल्म में कपिल देव की पत्नी का रोल कैटरीना कैफ निभा सकती हैं। एएनाई की खबरों की मानें तो कटरीना कैफ इस किरदार को निभाने के लिए खुद इच्छुक हैं। इस फिल्म के निर्देशक कबीर खान भी कटरीना कैफ को साइन करने के हक में हैं। दरअसल इसके पीछे भी एक कारण है क्योंकि कैटरीना ने कबीर खान की कई फिल्मों में काम किया है। जिनमें न्यूयॉर्क, एक था टाइगर और फैंटम शामिल है।
बता दें कि कपिल देव के करियर और बाद की जिंदी में पत्नी रोमी की बड़ी भूमिका रही है। इसलिए इस रोल के लिए प्रमुख किरदार खोजा जा रहा है। गौरतलब है कि 1983 में भारत ने लार्ड्स के मैदान पर वेस्टइंडीज को हराकर पहली बार क्रिकेट वर्ल्ड कप जीता था।
इसे भी पढ़ेंः- 1983 का वर्ल्ड कप जिताने वाले कपिलदेव पर बनेगी फिल्म, इवेंट में हुए भावुक
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
