oi-Staff
पेरिस। साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम फ्रेंच ओपन के लिए भारत की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा के हौंसले बुलंद हैं। टूर्नामेंट के पहले दौर में सानिया का मुकाबला कजाकस्तान की जेलिना वोस्कोबोएवा से होगा।
इससे पहले, सानिया और वोस्कोबोएवा के बीच एक बार भिड़ंत हो चुकी है। 2005 में सैन डिएगो में सानिया ने वोस्कोबोएवा को पराजित किया था। मौजूदा समय में सानिया की विश्व वरीयता 91वीं है जबकि वोस्कोबोएवा को 95वीं वरीयता मिली हुई है।
सानिया अगर वोस्कोबोएवा को हराने में सफल रहीं तो दूसरे दौर में उनका सामना सातवीं वरीयता प्राप्त रूसी खिलाड़ी स्वेतलाना कुज्नेत्सोवा से हो सकता है। कुज्नेत्सोवा पहले दौर में फ्रांस की क्लेयर फ्यूर्सटीन से भिड़ेंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Saturday, May 23, 2009, 11:39 [IST]
Other articles published on
May 23, 2009