Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

VIDEO : श्रेयस अय्यर के फैसले के खिलाफ हुए ऋषभ पंत, 2 मिनट तक अंपायर भी रहे परेशान

नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स(Delhi Capitals) ने एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद(Sunrisers Hyderabad) को 2 विकेट से हराकर क्वालिफायर-2 में जगह बना ली है। युवा खिलाड़ियों के भरी इस टीम ने जीत हासिल करने के लिए कसर नहीं छोड़ी, चाहे बात फिल्डिंग क्षेत्र की हो या फिर बल्लेबाजी की। वहीं टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर(Shreyas Iyer) भी हर समय टीम को प्रोत्साहित करते दिखे। लेकिन हैदराबाद के खिलाफ हुए इस मैच में एक लम्हा ऐसा भी आया जब कप्तान अय्यर के एक फैसले के खिलाफ विकेटकीपर ऋषभ पंत(Rishabh Pant) उतर गए। इसके बाद मैदानी अंपायर भी 2 मिनट तक अपना फैसला सुनाने में परेशान होते दिखे। आखिर पंत अपने कप्तान के किस फैसले के खिलाफ उतरे, आइए जानें-

पहले हुआ यह वाक्या

दरअसल, हुआ कुछ ऐसा कि पहले बल्लेबाजी कर रही हैदराबाद टीम जब अपनी पारी का आखिरी ओवर खेल रही थी तो दिपक हुड्डा रन आउट हुए। लेकिन उनके रन आउट ने 2 मिनट तक मैच रोका रहा। यह वाक्या देखने को मिला ओर की चाैथी गेंद पर और ओवर फेंक रहे थे दिल्ली के तेज गेंदबाज कीमो पाॅल। इसी ओवर की चौथी गेंद पर दीपक हुड्डा शाॅट नहीं लगा सके। गेंद विकेट के पीछे पंत ने हाथों में लपक ली। लेकिन, दूसरे छोर पर खड़े बल्लेबाज राशिद खान रन लेने के मूड में दिख गए। राशिद को दाैड़ते हुए देख दीपक हुड्डा भी रन लेने के लिए भागे कि तभी पंत ने फुर्ती दिखाते हुए नाॅन-स्टाइक की ओर गेंद थ्रो की। इस दाैरान दीपक हुड्डा के बीच कीमो पाॅल टकरा गए। दीपक हुड्डा ऐसे में दीपक हुड्डा को भी रन लेकर छोर बदलने के लिए जाना पड़ा। इसी दौरान जब वे रन ले रहे थे तो विकेट के पीछे से रिषभ पंत ने नॉन स्ट्राइकर एंड पर थ्रो कर दिया और दीपक हुड्डा रन लेते समय कीमो पॉल से टकरा गए और बीच पिच पर गिर गए। हुड्डा दाैड़ते समय लड़खड़ा गए। जब तक वो क्रीज पर पहुंचते तब तक गेंद विकटों पर लग चुकी थी।

अय्यर ने दिखाई खेल भावना, पर पंत अड़े

अय्यर ने दिखाई खेल भावना, पर पंत अड़े

अंपायर ने देखा कि गेंदबाज के बीच में आने के कारण दीपक हुड्डा रन पूरा नहीं कर पाए। ऐसे में उन्होंने कप्तान अय्यर की ओर रूख किया। वहीं अय्यर ने भी खेल भावना दिखात हुए माना कि गेंदबाज के बीच में आने के कारण हुड्डा क्रीज पर नहीं पहुंच सके। वहीं गेंदबाज कीमो पाॅल ने भी हुड्डा के दोबारा खेलने पर आपत्ति नहीं जताई। इसके बाद अंपायर ने कप्तान और गेंदबाज की राय लेने के बाद दीपक हुड्डा को आउट नहीं दिया, लेकिन उधर विकेट के पीछे खड़े पंत हैरान रह गए कि आखिर क्यों हुड्डा को आउट नहीं दिया गया। पंत ने फिर कप्तान के फैसले के खिलाफ उतरते हुए अंपायर की ओर कदम बढ़ाए और बताया कि वह आउट हैं। इसी के साथ पंत ने रिव्यू मांग लिया। रिव्यू में देखा गया कि हुड्डा काफी पीछे थे और पंत का थ्रो उनके पहुंचने से काफी पहले विकटों पर जाकर लग चुका था। पंत के फैसले के बाद दिल्ली को हुड्डा के रूप में सातवीं सफलता मिली।

विश्व कप 2019 : ऋषभ पंत को जगह नहीं मिलने पर भड़के माइकल वाॅन, भारतीय टीम को दी खास सलाह

पंत की बदाैलत फिर हुई दिल्ली की विजय

पंत की बदाैलत फिर हुई दिल्ली की विजय

हैदराबाद ने वाइजैग में खेले गए इस मुकाबले में दिल्ली के सामने 8 विकेट खोकर 162 रनों का लक्ष्य रखा। हैदराबाद के लिए मार्टिन गुप्टटिल(36), मनीष पांडे(30) बड़ी पारियां खेल सके। जवाब में दिल्ली को ओपनिंग जोड़ी शिखर धवन व पृथ्वी शाॅ की उम्दा बल्लेबाजी से अच्छी शुरूआत मिली। दोनों ने पहले विकेट के लिए 66 रन जोड़कर जीत का राह खोल दिया। बचा काम पंत ने 21 गेंदों में 49 रन बनाकर पूरा किया, जिसमें 2 चाैके व 5 छक्के रहे। दिल्ली ने 2 विकेट रहते मैच अपने नाम कर लिया। अब उसका सामना क्वालिफायर-2 में तीन बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स से होना है। जो टीम जीतेगी उसका मुंबई के साथ खिताबी मुकाबला होगा।

Story first published: Thursday, May 9, 2019, 14:49 [IST]
Other articles published on May 9, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+