For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'के घुंघरू टूट गए', श्रेयस अय्यर ने सरेआम उड़ाया कप्तान कोहली का मजाक

India vs New Zealand: Shreyas Iyer funny comment on Virat Kohli photo shared by BCCI |वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली बिल्कुल बदल चुके हैं। जब उनका बल्ला चलना शुरू हुआ था तो उनका गुस्सा भी मैदान पर देखा जाता था। लेकिन अब वो खुद पर काबू पाना सीख गए हैं। मैदान के अंदर अब उनका पहले जैसा आक्रामक रवैया देखने को नहीं मिलता, साथ ही बाहर भी अपनी के खिलाड़ियों के साथ हंसी-मजाक करते हुए दिखाई देते हैं। वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट शुरू होने से पहले बीसीसीआई ने इंडियन क्रिकेट टीम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर कोहली की एक तस्वीर शेयर की जिसपर उन्होंने सवाल भी किया। लेकिन श्रेयस अय्यर ने कप्तान की तस्वीर पर मजेदार कमेंट करते हुए मजाक बना दिया।

किया ये कमेंट

किया ये कमेंट

दरअसल, कोहली के इस फोटो को लेकर इंडियन क्रिकेट के इंस्टाग्राम पेज पर फैन्स को मौका दिया गया कि इस फोटो का कैप्शन अपने मनमुताबिक पोस्ट करें। ऐसे में भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर ने कमेंट किया और वॉर फिल्म का गाना कमेंट में लिखा, 'के घुंघरू टूट गए'। अब अय्यर किस ओर इशारा कर रहे थे। ये किसी को भी पता नहीं है। लेकिन फैन्स ने अय्यर के साथ मिलकर कप्तान विराट कोहली का जमकर इस पोस्ट पर मजाक उड़ाया।

ऋतिक रोशन के स्टाइल में आई फोटो

ऋतिक रोशन के स्टाइल में आई फोटो

बीसीसीआई ने जो विराट कोहली का फोटो डाला है, उसमें उनके खड़े होने का स्टाइल बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और एक्ट्रेस वाणी कपूर पर फिल्माए गए वॉर मूवी के फेमस गाने 'कि घुंघरू टूट गए' जैसा है। इसलिए श्रेयस अय्यर ने इस फोटो पर ऐसा कमेंट किया। वेलिंगटन में भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है। जहां पर बहुत तेज हवा चल रही थी। टॉस करने के बाद जब भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली लौट रहे थे। उसी समय तेज हवा चलने के कारण उनका ब्लेजर पीछे की तरफ जा रहा है।

आराम फरमा रहे हैं अय्यर

आराम फरमा रहे हैं अय्यर

बता दें कि अय्यर टेस्ट सीरीज में शामिल नहीं हैं। ऐसे में वह बाहर बैठकर आराम फरमा रहे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीमित ओवर फाॅर्मेट में अय्यर का बल्ला जमकर चला था, जहां पर उन्होंने पहले टी20 सीरीज में भारत को जीत दिलाने में सफलता हासिल की। एकदिवसीय सीरीज में उन्होंने भारत के लिए रन बनाये लेकिन हालांकि भारतीय टीम को सीरीज में 3-0 से हार का सामना करना पड़ा था। अब अय्यर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलते हुए नजर आएंगे।

Story first published: Friday, February 21, 2020, 18:55 [IST]
Other articles published on Feb 21, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+