For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

चयनकर्ताओं पर उठे सवाल तो इस खिलाड़ी को किया टीम में शामिल

नई दिल्ली। टीम इंडिया को कई मौकों पर जीत दिलाने वाले केदार जाधव की फिर से टीम में वापसी हुई है। केदार जाधव को चयनकर्ताओं ने वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे और पांचवे वनडे मुकाबले के लिए टीम में शामिल किया है। हालांकि, वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद होने वाली टी20 सीरीज के लिए केदार जाधव का नाम टीम में नहीं है। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए जाधव को टी20 टीम में शामिल नहीं किया गया है।

बता दें कि जब गुरुवार को टीम इंडिया के चयनकर्ताओं ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी तीन वनडे मुकाबलों के लिए टीम का चयन किया तो उसमें केदार जाधव का नाम नहीं था। अच्छी परफॉर्मेंस और फिटनेस के बावजूद केदार जाधव का नाम 15 सदस्यीय टीम में नहीं था। इस वजह से वह खुद तो हैरान थे ही साथ में समर्थक भी टीम के चयनकर्ताओं से नाराज थे। ऐसे में मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद को सफाई देनी पड़ी थी।

चयनकर्ताओं ने कही थी ये बात

एमएसके प्रसाद ने कहा था कि अगर केदार जाधव देवधर ट्रॉफी में अच्छा करते हैं, तो हम उन्हें आखिरी के दो मुकाबलों के लिए टीम में जगह देंगे। चीफ सेलेक्टर्स ने ऐसा किया भी और जाधव को वापस टीम में जगह दी है। गौरतलब है कि एमएसके प्रसाद ने कहा था कि केदार जाधव की चोट का पुराना इतिहास है। जाधव हर बार वापसी करते हैं और हर बार चोटिल हो जाते हैं। ऐसा ही कुछ एशिया कप के फाइनल में भी देखने को मिला था।

बहरहाल, वेस्टइंडीज के खिलाफ केदार जाधव को चुन लिया गया है। केदार जाधव के अलावा टीम में विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), शिखर धवन, अंबाती रायुडू, मनीष पांडे, एमएस धोनी, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, खलील अहमद, भुवनेश्वर कुमार, केएल राहुल, जसप्रीत बुमराह और उमेश यादव का नाम शामिल है। इस वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला आज खेला जाएगा।

Story first published: Saturday, October 27, 2018, 9:49 [IST]
Other articles published on Oct 27, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+