For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कीमो पॉल ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए दोहराया 3 साल पुराना 'मैजिक',खलील को 'खलेगी' यह हार

नई दिल्ली। आईपीएल सीजन-12 के दूसरे क्वालिफायर मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स व सनराइजर्स हैदराबाद का आमना-सामना हुआ। युवाओं से भरी दिल्ली टीम ने हैदराबाद को इस रोमांचक भरे मुकाबले में 2 विकेट से मात देकर फाइनल की दाैड़ से बाहर कर दिया। हालांकि यह जीत दिल्ली के लिए आसान नहीं रही। दिल्ली जीतता हुआ मैच हारने की कगार पर आ चुका था। अंतिम ओवर में 5 रन चाहिए थे, वहीं खलील अहमद ने अच्छी गेंदे फेंकते हुए उम्मीद जताई की मैच सुपर ओवर की ओर भी जा सकता है। लेकिन तभी दिल्ली के बल्लेबाज कीमो पाॅल ने 3 साल पुराना इतिहास दोहराया और दिल्ली को चाैके के साथ 1 गेंद रहचे मैच जितवा दिया।

दोहराया 3 साल पुराना इतिहास

दोहराया 3 साल पुराना इतिहास

दरअसल, दूसरी बार ऐसा माैका देखने को मिला जब किसी मैच के आखिरी ओवर में खलील अहमद का कीमो पाॅल के साथ सामना हुआ हो। इसका नतीजा भी कीमो पाॅल के पक्ष में ही गया। इससे पहले 2016 में हुए अंडर-19 विश्व कप में हुए फाइनल मुकाबले में भी खलील का सामना अंतिम ओवर में कीमो पाॅल का करना पड़ा था। उस दाैरान भी वही कहानी बनी थी जो अब बनी।

उस समय भी पाॅल पड़े थे भारी

उस समय भी पाॅल पड़े थे भारी

अंडर 19 विश्व कप के रोमांचक फाइनल मुकाबले में कीमो पॉल ने खलील अहमद की गेंद पर ही आखिरी रन बनाकर विंडीज को विश्व कप चैंपियन बनाया था। 14 फरवरी, 2016 को खेले गए उस मुकाबले में विंडीज ने टॉस जीतकर भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया था। इस मैच में भारत की बल्लेबाजी बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई थी। पूरी टीम सिर्फ 145 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी। एक आसान से लक्ष्य का पीछा करने उतरी कैरेबियाई टीम की शुरूआत भी अच्छी नहीं रही थी। आखिरी ओवर तक यह मैच गया। उस समय भी खलील ने भारत के लिए आखिरी ओवर फेंकने की जिम्मेदारी संभाली थी। लेकिन कीमो पाॅल ने ओवर की तीसरी गेंद पर सिंगल लिया और विंडीज को विजेता बना दिया।

VIDEO : श्रेयस अय्यर के फैसले के खिलाफ हुए ऋषभ पंत, 2 मिनट तक अंपायर भी रहे परेशान

अब चेन्नई से होगी टक्कर

अब चेन्नई से होगी टक्कर

पंत की बदाैलत फिर हुई दिल्ली की विजय हैदराबाद ने वाइजैग में खेले गए इस मुकाबले में दिल्ली के सामने 8 विकेट खोकर 162 रनों का लक्ष्य रखा। हैदराबाद के लिए मार्टिन गुप्टटिल(36), मनीष पांडे(30) बड़ी पारियां खेल सके। जवाब में दिल्ली को ओपनिंग जोड़ी शिखर धवन व पृथ्वी शाॅ की उम्दा बल्लेबाजी से अच्छी शुरूआत मिली। दोनों ने पहले विकेट के लिए 66 रन जोड़कर जीत का राह खोल दिया। बचा काम पंत ने 21 गेंदों में 49 रन बनाकर पूरा किया, जिसमें 2 चाैके व 5 छक्के रहे। दिल्ली ने 2 विकेट रहते मैच अपने नाम कर लिया। अब उसका सामना क्वालिफायर-2 में तीन बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स से होना है। जो टीम जीतेगी उसका मुंबई के साथ खिताबी मुकाबला होगा।

Story first published: Thursday, May 9, 2019, 17:29 [IST]
Other articles published on May 9, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+