Video- शिखर धवन का विकेट लेने के बाद उनके ही अंदाज में इस गेंदबाज ने ठोकी ताल

नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे चौथे वनडे में भारत की सलामी जोड़ी रोहित शर्मा और शिखर धवन ने भारत को सधी शुरुआत जरूर दिलाई लेकिन इस सधी शुरुआत को बड़ी साझेदारी में तब्दील करने में शिखर धवन नाकाम रहे और कीमो पॉल को अपना विकेट दे बैठे। इस दौरान एक दिलचस्प वाकया देखने को मिला आपको याद होगा शिखर धवन जब भी धमाकेदार बल्लेबाजी करते हैं या मैदान पर कोई करिश्मा करते हैं तो गब्बर के नाम से मशहूर शिखर खुशी मनाने के दौरान वह पहलवानों की तरह ताल ठोंककर अपनी मूंछों पर ताव देते हैं। इस बार उनका यह दांव उल्ट पड़ गया।

दरअसल 12वें ओवर में भारत को धवन के रूप में पहला झटका लगा। धवन कीमो पॉल की गेंद को एक बार फिर सीमारेखा के बाहर भेजना चाहते थे लेकिन गेंद सीधा फील्डर के हाथों में जा गिरी। ऐसे में पॉल की खुशी का ठिकाना नहीं था और उन्होंने गब्बर को आउट करने की खुशी उन्हीं के अंदाज में की। ऐसे में यह देखकर शिखर धवन भी मुस्करा रहे थे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा । पॉल की इस कारनामे के बाद मैदान पर दर्शक भी हंस पड़ें।

Story first published: Monday, October 29, 2018, 15:56 [IST]
Other articles published on Oct 29, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+