इमरुल कायस का दावा- मैंने इस खिलाड़ी से शिकायत की तो फिर कोहली ने कभी स्लेजिंग नहीं की
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली जब मैदान पर गुस्सा दिखाते हैं तो फिर विरोधी टीम उनसे उलझने से बचती है। लेकिन बांग्लादेश क्रिकेट टीम के विकेटकीपर इमरुल कायस ने दावा किया कि कोहली कभी उन्हें स्लेज करते थे, लेकिन जब उन्होंने कोहली की स्लेजिंग की शिकायत तमीम इकबाल की तो उसके बाद भारतीय कप्तान ने कभी गुस्सा नहीं दिखाया।

हैरान रह गए थे इमरुल
क्रिकफ्रेजी से बात करते हुए इमरुल कायस कहा, ''विराट कोहली और मैंने 2007 में ऑस्ट्रेलिया में एक कैंप में हिस्सा लिया था। एक महीना तक हमने एकसाथ समय काटा। हमारे बीच तब से ही काफी अच्छे रिश्ते थे। नेशनल टीम में आने के बाद मैं उनके खिलाफ पहली बार 2011 में खेल रहा था। कोहली मुझे मैच के दौरान लगातार स्लेज कर रहे थे। मैं हैरान रह गया था कि हमारे बीच रिश्ते अच्छे हैं तो फिर कोहली ऐसा क्यों कर रहे हैं।'' बता दें कि 2011 के वर्ल्ड कप में इमरुल और विराट आमने-सामने थे। यह मैच ढाका में खेल जा रहा था। मैच में कायस ने 29 गेंदों में सात चौकों की मदद से 34 रन बनाए, लेकिन इस दौरान विराट कोहली ने उनकी जबरदस्त स्लेजिंग की।
शेन वाॅर्न ने माना- मैंने अपनी हरकतों के कारण परिवार और बच्चों को शर्मिंदा किया

तमीम से की शिकायत
इमरुल ने आगे कहा, ''मैं सोच रहा था कि हमने एक साथ एक महीना अच्छे से बिताया है, फिर भी वह मुझे लगातार स्लेज कर रहे हैं। लेकिन मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा था। इसके बाद में तमीम इकबाल के पास गया और उनसे कहा कि विराट मुझे स्लेज कर रहे हैं। इसके बाद तमीम इकबाल ने विराट कोहली को स्लेज किया। तमीम यह अच्छी तरह से कर सकते है, क्योंकि वह मैदान पर काफी आक्रामक होते हैं। इसके बाद से कोहली ने कभी मेरी स्लेजिंग नहीं की।''

कोहली की तारीफ भी की
इस दौरान इमरुल ने विराट कोहली की जमकर तारीफ भी की। उन्होंने कहा, ''वह एक लीजेंडरी खिलाड़ी हैं। उनके रिकॉर्ड यह बात साबित करते हैं। वह जिस स्तर पर आज हैं, वह एक महान खिलाड़ी का स्तर है। एक बात तो तय है कि वो इतने महान खिलाड़ी बनने के बाद भी हमें याद रखते हैं। वह खुद आकर हमसे बात करते हैं।'' इमरुल कायस ने बांग्लादेश के लिए तीन टेस्ट, पांच वनडे मैच और टी-20 मैच खेला है। इमरुल कायस से पहले बांग्लादेश के अल अमीन हुसैन और रुबेल हुसैन ने भी कहा था कि विराट कोहली मैदान पर बहुत ज्यादा स्लेजिंग करते हैं। अल अमीन हुसैन ने कहा था कि विराट कोहली हर डॉट बॉल के बाद उनकी स्लेजिंग करते थे। ताकि उन पर मानसिक दबाव बनाया जा सके।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
