एशियाई बैडमिंटन : डान ने जीता एकल खिताब
चार बार ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैम्पियनशिप खिताब जीत चुके डान ने सिरी फोर्ट काम्पलेक्स में रविवार को खेले गए खिताबी मुकाबले में वांग झेंगमिंग को 21-17, 21-15 से पराजित किया। यह डान का पहला एशियाई खिताब है।
उधर, जियूरूई ली ने महिला एकल खिताब पर कब्जा किया। ली ने एकल खिताबी मुकाबले में जिन लियू को 21-13, 18-21, 21-19 से हराया।
दोनों खिलाड़ी क्वालीफाईंग मुकाबलों के जरिए मुख्य ड्रॉ में पहुंची थीं। यह पहला मौका है जब एशियाई बैडमिंटन के फाइनल में क्वालीफाईंग खिलाड़ियों के बीच भिड़ंत हुई।
पुरुषों का युगल खिताब कोरिया के चो गुन वू और यू योयेन सियोंग ने जीता। वू और सियोंग ने चीनी ताइपे के हंग लिंग चेन और यू लांग लिन की जोड़ी को 50 मिनट तक चले मुकाबले में 21-19, 12-21, 21-17 से हराया।
मिश्रित युगल खिताब मलेशिया के लियू यिंग गोह और पेंग सून चान की जोड़ी ने जीता। इस जोड़ी ने कोरिया के येयोन सियोंग वू और मिंग जुंग किम की जोड़ी को 21-17, 20-22, 21-19 से पराजित किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications