U-19 CWC: दक्षिण अफ्रीका को 104 रनों से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा बांग्लादेश
नई दिल्ली: सीनियर प्रोटियाज टीम की तरह से जूनियर अफ्रीकी टीम के सितारे भी इस समय बुलंदी पर नहीं चल रहे हैं। यह टीम अंडर-19 विश्व में बांग्लादेश के हाथों हारकर बाहर हो गई है। बांग्लादेश ने मेजबान दक्षिण अफ्रीका को 104 रनों से हराकर गुरुवार को आईसीसी अंडर -19 विश्व कप के सेमीफाइनल में प्रवेश करते हुए शानदार हरफनमौला प्रदर्शन का परिचय दिया।
बल्लेबाजी करने के लिए पहले भेजे गए बांग्लादेश ने सलामी बल्लेबाज तंजिद हसन (84 गेंदों पर 80), शहादत हुसैन (76 रन पर 74) और तौहीद ह्रदय (73 रन पर 73) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर 5 विकेट पर 261 रनों का स्कोर बनाया।
दक्षिण अफ्रीका की टीम गेंद के साथ भी कमजोर ही दिखाई दी क्योंकि बांग्लादेश के पांच में से दो विकेट रन आउट के रूप में आए थे।
ऑफ स्पिनर फेको मोलत्सेन (2/41) और तियान वान वुरेन (1/46) घरेलू टीम के लिए एकमात्र विकेट लेने वाले खिलाड़ी थे।
दक्षिण अफ्रीका बल्ले से भी बेहतर नहीं था क्योंकि बाएं हाथ के ऑर्थोडॉक्स गेंदबाज रकीबुल हसन ने 5/19 के प्रभावशाली आंकड़े के साथ अफ्रीकी खिलाड़ियों के नाक में दम कर दिया, जबकि तंजीम हसन साकिब (2/41) ने भी साउथ अफ्रीका के युवाओं को 42.3 ओवरों में 157 रन पर आउट करने में भूमिका निभाई।
दक्षिण अफ्रीका के लिए मध्य-क्रम के बल्लेबाज ल्यूक ब्यूफोर्ट ने सर्वाधिक 91 गेंदों में 60 रनों की पारी खेली, जबकि सलामी बल्लेबाज जोनाथन बर्ड ने 35 रन बनाए, लेकिन मेजबान टीम के लिए उनका योगदान पर्याप्त नहीं था।
बांग्लादेश 6 फरवरी को यहां दूसरे सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से खेलेगा। न्यूजीलैंड ने बुधवार को वेस्टइंडीज को दो विकेट से हराया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
