न्यूज़ीलैंड-ज़िम्बाब्वे मैच
वेस्ट इंडीज़ में हो रहे तीसरे टी-20 क्रिकेट विश्व कप में मुक़ाबला न्यूज़ीलैंड और ज़िम्बाब्वे की टीम में हो रहा है.
ताज़ा स्कोर के लिए यहां क्लिक करें
न्यूज़ीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फ़ैसला किया. ज़िम्बाब्वे की पूरी टीम 15.1 ओवर में 84 रन बनाकर आउट हो गई.
ज़िम्बाब्वे के कप्तान टटेंडा टायबू सर्वाधिक 21 रन बनाकर आउट हुए. ज़िम्बाब्वे का कोई भी खिलाड़ी न्यूज़ीलैंड के गेंदबाज़ों के सामने नहीं टिक सका.
पांच ओवर में ज़िम्बाब्वे ने एक विकेट के नुक़सान पर 41 रन बनाए थे.
न्यूज़ीलैंड की ओर से ऑल राउंडर नाथन मैक्कुलम और स्कॉट स्टायरस ने तीन-तीन विकेट लिए. स्टायरस ने एक ही ओवर में तीन विकेट लेकर ज़िम्बाब्वे की रही सही उम्मीद तोड़ दी.
न्यूज़ीलैंड के कप्तान डेनियल विट्टोरी ने दो विकेट लिए जब्कि साउथी ने एक. एक खिलाड़ी रन आउट हुआ.
न्यूज़ी लैड के सामने 85 रनों का काफ़ी आसान लक्ष्य रखा गया है.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
