For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज को एशेज जैसा मानते हैं तेज गेंदबाज केमार रोच

नई दिल्ली। विंडीज क्रिकेट टीम साउथंपटन के एशेज बाउल में बुधवार पहला टेस्ट इंग्लैंड के खिलाफ खेलने जा रही है। कोरोना वायरस के करण के कहर के कारण तीन महीने तक कोई मैच नहीं हो पाया था लेकिन अब इन दोनों टीमों के जरिए कोई पहली सीरीज होने जा रही है। विंडीज के लिए यह सीरीज किसी एशेज सीरीज से कम नहीं है। उनके तेज गेंदबाज केमार रोच का ऐसा ही मानना है।

केमार रोच ने 'द गार्डियन' से कहा, 'हम मजबूत थे और इस चीज ने लय बनाई। हर किसी ने प्रदर्शन किया और हम यहां भी उसी तरह के प्रदर्शन का अनुकरण करने की कोशिश करेंगे। हमारा पहला लक्ष्य होगा की टीम जब हमारी वापस घर लाैटे तो ट्रॉफी साथ में हो।' उन्होंने कहा कि इंग्लैंड में जीतना हमारे लिए गाैरव की बात होगी, लेकिन हमें ट्रॉफी हारने का बचाव करना है। यह हमारी सबसे बड़ी श्रृंखला है, यह हमारे लिए एशेज की तरह है इसलिए यह उतनी ही चुनौतीपूर्ण है। बता दें कि केमार रोच दोनों टीमों के बीच पिछली श्रृंखला में 18 विकेट झटककर सर्वाधिक विकेट हासिल करने वाले गेंदबाज रहे थे और उन्हें अपने निरंतर प्रदर्शन के लिये 'मैन आफ द सीरीज' चुना गया था।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए गेंद पर लार के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया है और इस 31 साल के खिलाड़ी को लगता है कि अब गेंद को चमकाना काफी मुश्किल होगा, लेकिन गेंदबाज इसका तरीका ढूंढ लेंगे। उन्होंने कहा कि हां, यह सबसे कठिन चीज होगी, लेकिन उम्मीद करते हैं कि दिन में कुछ गर्मी होगी और खिलाड़ियों को कुछ पसीना आएगा। हालांकि पसीना आने के लिए काफी गर्मी की जरूरत है। लेकिन मौसम भले ही कैसा भी हो, हम तरीका ढूंढ लेंगे। विंडीज ने पिछले साल कैरेबियाई सरजमीं का दौरा करने वाली जो रूट की इंग्लैंड टीम को 2-1 से शिकस्त दी थी और रोच ने कहा कि मेहमान टीम उसी नतीजे को फिर से हासिल करना चाहती हे।

Story first published: Monday, July 6, 2020, 12:19 [IST]
Other articles published on Jul 6, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+