केन विलियमसन की 'धोखेबाजी' पर फूटा इस दिग्गज क्रिकेटर का गुस्सा, कही बड़ी बात
नई दिल्ली। पाकिस्तान के खिलाफ हुए मैच की चर्चाओं के बीच इस मुकाबले में विराट कोहली से जुड़ा एक मामला कुछ हद तक दबकर रह गया था। कोहली ने इस मैच में 77 रनों की पारी खेली थी और वे मोहम्मद आमिर की गेंद पर आउट हो गए थे। लेकिन जब टीवी रिप्ले में बार-बार देखा गया तो पता चला कि गेंद ने तो उनके बल्ले का किनारा लिया ही नहीं था। हालांकि उस समय क्रीज पर कोहली को लगा कि गेंद ने किनारा लिया है और वे खुद ही चलते बने। इस मामले का बिल्कुल उल्टा किस्सा 20 जून को दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच हुए मैच में देखने को मिला।

आउट हो गए थे विलियमसन
इस मैच में एक ऐसा पल आया जिसका फायदा ना उठाना अफ्रीकी टीम के लिए जानलेवा गलती के समान भारी पड़ा। दरअसल दक्षिण अफ्रीकी स्पिनर इमरान ताहिर की एक गेंद विलियमसन को छकाती हुए सीधे क्विंटन डिकॉक के दस्तानों में कैद हो गई थी। इसके बाद ताहिर ने अपील भी की लेकिन डिकॉक इसको लेकर ज्यादा उत्साहित नहीं थे। ऐसे में अंपायर ने भी कोई खास दिलचस्पी नहीं दिखाई। लेकिन जब टीवी रिप्ले देखा गया तो साफ पता चल रहा था कि विलियमसन के बल्ले का निचला किनारा गेंद से छू गया था और वे आउट थे।

आउट होकर भी कोहली की तरह नहीं लौटे
उस समय विलियमसन 76 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे। विलियमसन ने इस घटना के बाद भी बैटिंग करना चालू रखा और 06 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम की जीत पक्की करने में सबसे अहम भूमिका निभाई। विलियमसन के इस स्टैंड को लेकर क्रिकेट हलकों में चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कुछ लोगों का मानना है कि कोहली की तरह विलियमसन को भी क्रीज छोड़ देनी चाहिए थी। खासकर तब जब ये साफ हो चुका था कि गेंद ने इस बार वास्तव में बल्ले का किनारा लिया है। पूर्व दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी पॉल एडम्स ने भी विलियमसन की खेल भावना पर सवाल उठाते हुए ट्वीट किया है।

फूटा पॉल एडम्स का गुस्सा
पॉल एडम्स दक्षिण अफ्रीका के पूर्व चाइनामैच गेंदबाज हैं। इस ट्वीट में उन्होंने पूछा है- आखिर विलियसन मैदान छोड़कर क्यों नहीं गए? उन्होंने यह भी कहा कि अगर विलियमसन का मांकड कर दिया जाता तो क्या वे निराश होते? वैसे मैच के बाद विलियसन का मानना है कि उनको वास्तव में पता नहीं लगा कि गेंद ने उनके बल्ले को छुआ है। आपको न्यूजीलैंड की टीम ने विश्व कप में अपना अपराजेय क्रम जारी रखते हुए बुधवार को हुए मैच में प्रोटियाज टीम के खिलाफ जीत दर्ज की। विश्व कप के इस बेहतरीन मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को जीत के लिए 241 रनों का लक्ष्य दिया था जिसको न्यूजीलैंड ने अंतिम ओवर में (बारिश के कारण मैच 49 ओवर का कर दिया गया था) 6 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
