मौजूदा दौर के बेस्ट बल्लेबाजों में शामिल केन विलियमसन ने बताया अपने पसंदीदा क्रिकेटर का नाम
नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन आज के दौर के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। वे ना केवल आधुनिक पीढ़ी के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में शामिल हैं बल्कि न्यूजीलैंड के इतिहास के भी सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक हैं। अभी हाल में सम्पन्न हुई पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उनके दमदार प्रदर्शन की बदौलत कीवी टीम ने 49 साल बाद पाकिस्तान के खिलाफ विदेशी जमीन पर टेस्ट सीरीज में सफलता हासिल की थी। इस स्टार बल्लेबाज ने एक ताजा इंटरव्यू के दौरान अपने पसंदीदा खिलाड़ी का नाम बताया है।
जब उनसे सवाल किया गया कि उनका पसंदीदा क्रिकेटर कौन है तो उनका जवाब था- सचिन तेंदुलकर। बता दें कि जिस टेस्ट मैच में विलियमसन ने अपना पदार्पण किया था, उसमें सचिन तेंदुलकर भी खेल रहे थे। खास बात यह थी कि विलियमसन ने उस मैच में शतक जड़ा था। इसके अलावा जब गेंदबाजी की बात आई तो विलियमसन ने ग्लैन मैकग्रा का नाम लिया। केन के अनुसार वह इस ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज का सामना करना पसंद करेंगे।
फिलहाल केन विलियमसन श्रीलंका के खिलाफ घरेलू सीरीज में सक्रिय हैं। दोनों टीमों के बीच पहला मैच ड्रा छूटा है। विलियमसन के लिए साल 2018 शानदार रहा है और वे आईसीसी की रेटिंग में 900 अंक हासिल करने वाले पहले कीवी बल्लेबाज बने थे। बता दें कि विलियमसन की गिनती मौजूदा दौर के चार सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में होती है। इसमें उनके अलावा विराट कोहली, जो रूट और स्टीव स्मिथ शामिल हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
