Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पूर्व कप्तान का खुलासा- इंग्‍लैंड के क्रिकेटरों को मौज-मस्‍ती के लिए चाहिए हर रात एक औरत

लॉर्ड्स। क्रिकेट में ग्‍लैमर का तड़का तो लगता रहता है मगर इस बार जिस तड़के की गिरफ्त में क्रिकेट आया है उससे हड़कंप मच गया है। टीम इंडिया से मिली करारी हार ने जहां एक तरफ इंग्लिश क्रिकेट टीम को करारा झटका दिया है वहीं उनके ही टीम के पूर्व कप्‍तान के एक दावे ने क्रिकेटरों की नींद उड़ा दी है। भारत के हाथों इंग्‍लैंड की हार पर निशाना साधते हुए इंग्‍लैंड के पूर्व कप्‍तान बॉब विलिस ने कहा है कि इंग्‍लैंड के खिलाडियों को जीत की नहीं सिर्फ सेक्‍स की भूख है।

विलिस ने खिलाडि़यों की तुलना उन लोगों से की है जो नाइट लाइफ में ज्‍यादातर रूचि रखते हैं। एक टीवी शो के दौरान विलिस ने कहा कि इंग्‍लैंड की इस टीम में सोहो से भी अधिक 'हैप्पी हूकर्स' हैं। सोहो वेस्ट एंड लंदन का नाइट लाइफ एंड इंटरटेनमेंट एरिया है, जो एक समय वेश्यावृत्ति के लिए पहचाना जाता था। यह एरिया बदलाव के दौर से गुजरा और अब यहां फैशन से जुड़ी दुकानें, रेस्तरां और मीडिया कार्यालय खुल गए हैं। इस शो में विलिस के साथ भारतीय टीम के पूर्व कप्‍तान रवि शास्‍त्री भी मौजूद थे।

रवि शास्‍त्री ने कहा कि हरी पिच पर अनुभवहीन बल्‍लेबाजों के बावजूद भारतीय टीम जीतने में सफल रही जबकि उन्हें जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड के रूप में ऐसी गेंदबाजी जोड़ी का सामना करना जिसके नाम पर 600 से अधिक टेस्ट विकेट दर्ज हैं। उल्‍लेखनीय है कि क्रिकेट खिलाडि़यों के रंगीनमिजाजी की खबर एक निश्चित अंतराल पर आती रहती है। अभी कुछ समय पहले भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज और आईपीएल में सट्टेबाजी के चलते करियर पर बट्टा लगाने वाले श्रीसंत को भी होटल में लड़कियों के साथ रंगरलियां मनाते देखा गया था। श्रीसंत का वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हुआ था।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+